Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सुखदेवनगर थाना ने UP पुलिस के साथ मिलकर किया देह व्यापार का बड़ा खुलासा : राँची से गायब नाबालिग लड़की को UP पुलिस की मदद से रेड लाइट एरिया से किया बरामद

0 480

NEWS DESK, NATION EXPRESS, उत्तरप्रदेश / राँची

राँची से गायब नाबालिग लड़की, उत्तरप्रदेश में रेड लाइट एरिया से बरामद, कई अन्य शहरों की भी लड़कियां बरामद हुई

राजधानी रांची से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, दरसल रांची के सुखदेवनगर इलाके से लापता हुई एक नाबालिग लड़की उत्तर प्रदेश के रेड लाइट एरिया से बरामद की गई है। नाबालिग लड़की को उसके ही पड़ोसी द्वारा एक महिला दलाल के पास पैसों के एवज में भेज दिया गया था।नाबालिग लड़की के परिजनों ने 13 अगस्त को रांची के सुखदेव नगर थाना में अपनी बेटी के लापता होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग लड़की को गायब करने का आरोप ज्वाला प्रसाद नाम के व्यक्ति पर लगाया गया था। ज्वाला प्रसाद नाबालिग के पड़ोस में ही रहता था।

- Advertisement -

सुखदेव नगर पुलिस ने मामले की लेकर गंभीरता दिखाई और मामले की जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम् सुराग मिली जिसके मुताबिक नाबालिग लड़की को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित कासिया बाजार में रेड लाइट में एक महिला दलाल के पास बेच दिया गया है। जिसके बाद सुखदेव नगर थाना पुलिस की एक टीम यूपी के कासिया बाजार पहुंची और उन्होंने स्थानीय पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जिस महिला के बारे में यूपी पुलिस को जानकारी दी गई थी, उसे लेकर यूपी पुलिस के पास भी कुछ अहम जानकारियां पहले से मौजूद थीं, जिसमें यूपी पुलिस ने खुलासा करते हुए यह कहा की रांची पुलिस जिस महिला की बात कर रहे है वह देह व्यापर के धंधे में लिप्त है और बाहर से लड़कियों को लाकर अपने पास रखती है। उन्हें देह व्यापार के अंधेरी दुनिया में धकेल देती है। हालाँकि यूपी पुलिस के पास कोई ठोस सबूत न होने के कारन मामले अब तक कोई कार्यवाई नहीं हो पाई थी

Ranchi News-रांची और यूपी पुलिस ने मिलकर किया देह व्यापार का बड़ा खुलासा  ,रांची से लापता नाबालिग लड़की यूपी के रेड लाइट एरिया से बरामद SINGHBHUM  TIMES

मिली जानकारी की पुष्टि करने के बाद यूपी पुलिस और रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से महिला के कोठे पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान रांची की लापता हुई नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया गया , वंही इस छापेमारी में कई और खुलासे भी हुए , वहां मौजूद कुछ अन्य लड़कियां भी थी, जिन्हें देश के कई अलग-अलग शहरों से लाया गया था। और जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था , उन्हें भी मुक्त करवा लिया गया।

बेसबब:गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार  के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां - Heart Touching ...

महिला दलाल की गिरफ्तारी:

संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही पुलिस ने रेड लाइट एरिया में एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया, जिन्होंने लड़कियों को नाबालिग उम्र में यहां लाया था। और इस घिनौने कारोबार में जबरन उनसे देह व्यापार करवाया गया महिला दलाल को कई कथित अपराधों के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है, और उनकी जांच जारी है। फिलहाल महिला दलाल यूपी पुलिस की हिरासत में है।

Report By :- SONAL SINGH / ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, उत्तरप्रदेश / राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309