Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दामाद के इश्क में पागल हुई सास : फिर दोनों घर से हुए फरार, बेटी ही बन गई अपनी मां की जेठानी

0 680

NEWS DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश

हाइलाइट्स

  • यूपी के श्रावस्ती में भाई की सास को भगाकर अपने साथ ले आया युवक
  • पुलिस के मुताबिक, दोनों अपनी सहमति से साथ हैं लेकिन परिजन राजी नहीं हैं
  • परिजन के रोकने पर युवक ने खुद ही फोन करके पुलिस को बुला लिया था
  • इस रिश्ते के खुलासे के बाद यह स्थिति हो गए है कि बेटी ही अपनी मां की जेठानी हो गई है

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले की भिनगा कोतवाली के वीरपुर गांव में एक युवक अपने भाई की सास को भगाकर घर ले लाया। परिवारवालों ने विरोध किया तो दामाद ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, विजय कुमार पुत्र ननकू बाबा अपने बड़े भाई की सास को मलखनवा गांव से भगाकर घर ले आया। सास भी दामाद के साथ सहमति से आ गई। इसकी जानकारी जब परिवारवालों को हुई तो दोनों के घर में रुकने को लेकर बवाल हो गया। डरे सहमे दामाद विजय ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब जांच पड़ताल की तो वह मामला सुनकर हैरान रह गई। मारपीट न करने की चेतावनी देकर पुलिस लौट गई।

सास से दामाद को हुआ प्यार, दोनों हुए फरार || Asal news - YouTube

गांव में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। बेटी अब अपनी ही मां की जेठानी बन गई है। घरवाले रिश्ते को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। थाना कोतवाली भिनगा प्रभारी ददन सिंह ने बताया कि प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है। सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने और पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने कहा कि दोनों बालिग हैं। सहमति से रहने की छूट कानून देता है। प्रकरण में कोई तहरीर थाने में नहीं आई है।

Report By :- ANKITA TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309