Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

प्रेमिका ने अपने चौथे प्रेमी के साथ की शादी 9 साल तक साथ रहने के बाद पांचवे प्रेमी के साथ हुई फरार : पति की आपबीती सुनकर पुलिस भी हैरान

0 429

NEWS DESK, NATION EXPRESS, आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश)

HIGHLIGHTS

  1. तीन बच्चों की मां पांचवें प्रेमी संग हुई फरार
  2. पति बच्चों के साथ पत्नी की कर रहा तलाश
  3. पुलिस ने गुमशुदगी में दर्ज किया मुकदमा

तीन बच्चों की मां अपने पांचवें प्रेमी के साथ फरार हो गई। लाचार पति अपने मासूम बच्चों के साथ हाथ में पोस्टर लेकर पत्नी को ढूंढने में लगा है। इंसाफ की गुहार को लेकर अहरौला थाने का चक्कर काट रहा है। इस शख्स की आपबीती सुनकर पुलिस भी हैरान है। 

- Advertisement -

बताया कि उसकी पत्नी अपने पांचवे प्रेमी के साथ फरार हो गई है है। पीड़ित के मुताबिक उसकी पत्नी ने पहले तीन शादियां की थी। उसने अपने तीनों पतियों को छोड़ दिया। फिर उसने अपने प्रेम जाल में मुझे फंसाया और विंध्याचल मंदिर में शादी कर ली। इस शादी से उसे एक बेटी व दो जुड़वा बच्चे भी हुए। बताया कि नौ साल रहने के बाद फिर वह अपने पांचवें प्रेमी के साथ भाग गई है।

चौथे प्रेमी संग की शादी, नौ साल तक साथ रही, फिर पांचवे लवर के साथ भाग गई  तीन बच्चों की मां, पति पोस्टर लेकर खोज रहा - chauthe premi sang ki shadi

यह है पूरा मामला

अहरौला थाना अंतर्गत चकब्राभानी गांव अनिल राजभर अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए चंडीगढ़ में काम करता था। वहां उसकी मुलाकात रीना नाम की युवती से हुई । मुलाकात, धीरे-धीरे प्यार में बदली और मामला आगे बढ़ा।

पीड़ित पति के मुताबिक, रीना उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। बताया कि उसने जो तीन शादियां की थी, उसमें भी उसने अपने पतियों को एक, दो, तीन साल में छोड़ दिया था। फिर उसने मुझे अपने प्यार में फंसाया और शादी कर ली।

Azamgarh News: तीन बच्चों की मां पांचवें प्रेमी संग हुई फरार, पति की आपबीती  सुन पुलिस भी हैरान - Azamgarh News Mother of three children absconds with  her fifth lover

तीनों बच्चों को घर पर छोड़ गई

मेरे साथ नौ साल रहने के बाद और तीन बच्चे होने के बाद अब वह फिर फरार हो गई है, जबकि तीनों छोटे बच्चों को यही छोड़ गई है। बताया कि पत्नी किसी शख्स से फोन पर बात करती थी। एक दिन इसके बारे में पत्नी से पूछा तो उसने बात इधर-उधर कर दी। तीन जुलाई की रात करीब आठ बजे वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी, मगर पुलिस भी उसकी पत्नी को अभी तक खोज नहीं पाई है।

The lover who ran away with the woman also has six children, the woman was  furious with cash and jewellery, the family appealed to the police | महिला  के साथ भागे प्रेमी

पहचान के सारे दस्तावेज छोड़ गई

भागने से पहले महिला अपने सारे पहचान दस्तावेज घर छोड़ गई है। पति को शक है कि जैसे इससे पहले अपनी नई-नई पहचान बनाते हुए लोगों को अपने जाल में फंसाया था, ठीक वैसे ही इस बार भी वह एक नई पहचान बनाने जा रही है। अपनी नई पहचान से ही वह अपने पांचवें प्रेमी के साथ फरार हुई है। हरौला थानाध्यक्ष सुनील दुबे ने बताया- महिला के फरार होने के मामले में थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसके प्रेमी व महिला के बारे में सुरागरशी की जा रही है। जल्द ही पता लगाया जाएगा।

Report By :- AAKANSAHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309