Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पंडरा थाना में जमकर बवाल ! सबकुछ तहस-नहस… पुलिस ने किया लाठीचार्ज, थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल

0 325

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के पंडरा ओपी में भारी हंगामा, सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने थाने में जमकर मचाया उत्पात

पंडरा थाना में दोबारा तोड़फोड़ की गई है. इसके बाद पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया. तोड़फोड़ के दौरान पंडरा थाना के थाना प्रभारी के सर पर चोट लगी है. थाना में अतरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. 

- Advertisement -

राजधानी रांची के पंडरा ओपी में आज जमकर बवाल हुआ। गुस्साये लोगों ने थाना के अंदर घुस कर सबकुछ तहस-नहस कर दिया। कुर्सियों-टेबल उलट दिये। वहीं पुलिस को जमकर कोसा। लोगों का गुस्सा इतना उबाल पर था कि वे किसी की नहीं सुन रहे थे। हाथापाई तक हुई। कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गये। लोगों का इल्जाम था कि पुलिस संदेही गुनहगारों को बचाती है। घटना के संबंध में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीते 16 सितम्बर को अपाची बाइक सवार एक जवान युवक उत्तम कुमार को एक टेलर ने रात में अपनी चपेट में ले लिया। वह बेतरह जख्मी हो गया। वह पंडरा पुल के पास ही रहता था। उसकी मौत हो जाने की फैली खबर के बाद लोग गोलबंद हो गये और थाना को घेर लिया। लोगों का इल्जाम था कि धक्का मारने वाले टेलर के ड्राइवर और मालिक को खोज निकालने में पुलिस कोई दिलचस्पी नहीं ले रही थी। इसी चलते लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उग्र लोगों को समझाने-बुझाने की बहुत कोशिश की, पर उनकी नहीं सुनी गई। हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस खामोश है। एक आला अधिकारी ने बताया कि कोतवाली DSP सहित कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है. 

Report By :- SHWETA JHA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

यहाँ देखे तस्वीरें

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309