रांची में बवाल : पुलिस का पुलिस पर लाठीचार्ज : रणक्षेत्र बना मोरहाबादी, अफरा तफरी का माहौल, जम कर चले ईंट-पत्थर, पुलिस के वाहन में तोड़फोड़, कई लोग घायल
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
VIDEO | Jharkhand: Police lathi-charge to disburse Special Police Officers (SPOs) protesting outside the Chief Minister’s residence in Ranchi. Contractual SPOs have put forward various demands including permanent jobs.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/1i9DvLtAJZ
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2024
- Advertisement -
झारखंड के रांची में अजीबोगरीब वाकिया हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि रांची में पुलिसकर्मियों पर पुलिसकर्मियों ने ही लाठीचार्ज किया है. दरअसल, ऐसे पुलिसकर्मी जो परमानेंट जॉब में नहीं हैं, वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी जब सीएम आवास की तरफ जाने लगे तो उनपर लाठीचार्ज कर दिया गया
झारखंड की राजधानी रांची से एक अजीब तस्वीर सामने आ रही है। यहां पुलिस वाले ही खुद स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO’s) पर लाठी चार्ज करते नजर आए।
रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन दो जुलाई से जारी है. आज शुक्रवार को सहायक पुलिसकर्मियों और सरकार के बीच वार्ता हुई. लेकिन यह विफल हो गया. आंदोलन पर बैठे सहायक पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग तोड़ सीएम आवास घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान सहायक पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और पलट दिया. सहायक पुलिसकर्मियों ने पत्थरबाजी भी की. इतना ही नहीं सहायक पुलिसकर्मियों ने जैप के जवानों का डंडा छीनकर उन्हें ही भागा रहे हैं. सहायक पुलिसकर्मियों ने वज्र वाहन पर भी कब्जा कर लिया है. उन्होंने इसका तार तोड़ दिया और गाड़ी के टायर का हवा भी निकाल दिया. आंदोलन उग्र होता देख पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज भी किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
प्रशासन वहां से हटने के लिए कर रही अनाउंसमेंट
हॉकी स्टेडियम का पास भारी संख्या में पुलिस मौजूद थी. लेकिन सहायक पुलिसकर्मी ऑक्सीजन पार्क की तरफ से आगे बढ़े. झारखंड पुलिस की तरफ से आंदोलनस्थल पर पोस्टर लगाया गया कि यह मजमा नाजायज घोषित किया जाता है, शीघ्र तितर-बितर हो जाये. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक मौके पर पहुंचे हैं और सहायक पुलिसकर्मी को वहां से हटने के लिए बोल रहे हैं. उनका कहना है कि इस इलाके में धारा 13 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, इसलिए यहां से हट जाये. सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन की अगुवाई कर रहे विवेकानंद ने कहा कि हमारी मांगों को नहीं माना जा रहा है. वार्ता के दौरान सरकार की ओर से वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि और एक साल के एक्सटेंशन का प्रस्ताव रखा गया, जिसपर सहायक पुलिसकर्मियों की सहमति नहीं बनी. मौके पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक, सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य मौजूद हैं. झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के नेता देवेंद्र नाथ महतो पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. इस लाठीचार्ज में छात्र नेता बुरी तरह से घायल हो गये हैं. उन्हें एंबुलेंस अस्पताल ले जाया गया.
सहायक पुलिसकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक सीएम आवास के बाहर उग्र आंदोलन किया. इसके बाद सभी सहायक पुलिसकर्मी वापस मोरहाबादी के धरना स्थल पर लोट गये. सहायक पुलिसकर्मियों की सरकार के साथ एक बार फिर वार्ता होगी.
सहायक पुलिसकर्मियों और सरकार के बीच हुई थी वार्ता
बता दें कि इससे पहले सहायक पुलिसकर्मियों और सरकार के बीच आज शुक्रवार को वार्ता भी हुई. वार्ता के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय में एडीजी मुख्यालय आरके मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सहायक पुलिसकर्मियों का अनुबंध एक साल बढ़ाने और पुलिस बहाली में आरक्षण देने पर सहमति बन गयी है. सहायक पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया गया है कि नौ अगस्त से समाप्त हो रहा उनका अनुबंध एक साल के लिए और बढ़ाया जायेगा. उनके वेतन भत्ते में 20% की बढ़ोतरी की जा रही है. इसके अलावा झारखंड पुलिस में होने वाली बहाली में उन्हें आरक्षण दिया जायेगा. सरकार से वार्ता के बाद सहायक पुलिसकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल वापस मोरहाबादी मैदान चला गया है.

मोरहाबादी मैदान में 19 जुलाई रात 12 बजे तक धारा 163 लागू
बता दें कि सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने सहायक पुलिसकर्मियों के सीएम आवास घेरने से पहले रांची के मोरहाबादी में स्थित राज्य अतिथिशाला के चाहरदीवारी से 100 मीटर की परिधि में धारा 163 के तहत निशेधाज्ञा लागू कर दी थी. निशेधाज्ञा (धारा 163) आज 19 जुलाई की रात 12 बजे तक लागू रहेगा. हालांकि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची को इससे मुक्त रखा गया है. जारी आदेश में कहा गया कि हाल के दिनों में संगठनों/ दलों द्वारा धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली पूर्व में निर्धारित स्थान (जाकिर हुसैन पार्क) की जगह अन्य जगहों पर किया जा रहा है. इस प्रकार के कार्यक्रमों से सरकारी कामकाज में व्यवधान उत्पन्न होने, यातायात व्यवस्था बाधित होने, विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने और लोक परिशांति भंग होने की संभावना होती है. इसलिए सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने धारा-163 लागू किया है.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI






