रांची में बढ़ते कोरोना के बीच रविवार को सभी प्रकार की दुकान खोलने को लेकर हेमंत सरकार दे सकती है अनुमति, कल होगी बैठक
HEALTH DESK, NATION EXPRESS, रांची
रांची में कोरोना की वापसी:एक्सपर्ट ने कहा- वैक्सीनेटेड व्यक्ति भी बन रहे हैं कोरोना कैरियर, दुर्गा पूजा में लापरवाही का दिखने लगा असर
झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक 29 अक्तूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी. सूत्रों ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर रविवार को सभी प्रकार की दुकानों को खोलने को लेकर सरकार अनुमति दे सकती है. वहीं, रात आठ बजे के बाद भी दुकान खोलने की अनुमति दी जा सकती है. इस बाबत आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है. छठ में पिछले वर्ष की तरह ही सोशल डिस्टैंसिंग के साथ घाटों पर अनुमति दी जा सकती है, लेकिन घरों में ही अर्घ देने का लोगों से आग्रह किया जायेगा. दीपावली पर भी सोशल डिस्टैंसिंग के साथ खरीदारी करने की अनुमति दी जायेगी. लोगों से पटाखा नहीं फोड़ने का आग्रह किया जायेगा. सरकार रांची व जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर नजर बनाये हुए है.
- Advertisement -
फिर से कोरोना लौटने लगा कोरोना
रांची में एक बार फिर से कोरोना लौटने लगा है। यहां लगभग खातमे की स्थिति में पहुंचा कोरोना एक बार फिर से जिंदा हो गया है। अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में जहां रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 30 के पास पहुंच गई थी। वहीं 27 अक्टूबर को रांची में एक्टिव मरीजनों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। पिछले 5 दिनों 96 से ज्यादा संक्रमित व्यक्ति रांची में मिले हैं। RIMS में ट्रामा सेंटर व कोविड वार्ड के इंचार्ज प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि ये दुर्गा पूजा में मिली छूट और लोगों की लापरवाही का असर दिख रहा है। उन्होंने बताया कि अब संक्रमित के साथ वैक्सीनेटेड व्यक्ति भी कोरोना कैरियर बन रहे हैं। वैक्सीनेटेड व्यक्ति को लगता है कि वे सुरक्षित हैं जबकि वे दूसरे को संक्रमित कर रहे होते हैं।
25% तक वल्नरेवल होते हैं वैक्सीनेटेड व्यक्ति
प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित होने का डर बना रहता है। ऐसे व्यक्ति 25% तक वल्नरेवल होते हैं। हां वे सीवियर नहीं होते हैं। अगर वे संक्रमित हो गए हैं तब दूसरे को संक्रमित भी कर सकते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्तियों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
90%केसेज की है ट्रैवल हिस्ट्री
अक्टूबर में रांची में संक्रमित पाए जाने वाले 90% से ज्यादा मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है। ज्यादातर मरीज बाहर से यात्रा कर रांची आ रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। रांची में अब कोरोना की जांच मुख्य रुप से रांची और हटिया रेलवे स्टेशन के अलावा एयरपोर्ट तक ही सीमित रह गई है। कहने को तो रोज 15 से ज्यादा केंद्र बनाए जाते हैं लेकिन सभी जगह बस खानापूर्ति हो रही है।
DC की सख्ती का नहीं दिख रहा असर
रांची में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद रांची के DC छवि रंजन ने सख्त आदेश दिए हैं। संक्रमित पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों को कोविड हॉस्पिटल में एडमिट कराने का आदेश दिया गया है। लेकिन इसका कोई असर अधिकारियों पर नहीं दिख रहा है। सभी संक्रमित व्यक्ति अपने-अपने घर जा रहे हैं।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, रांची