Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

DGP अजय कुमार सिंह ने जिलों के एसएसपी, एसपी के साथ की समीक्षा बैठक : सभी जिलों के कोर्ट कैंपस और जज कॉलोनियों की सुरक्षा बढ़ाने के दिये निर्देश

0 364

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राज्य की अदालतों और जजों की आवासीय कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को डीजीपी अजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के एसएसपी, एसपी के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीजीपी ने जोनल आईजी, सभी रेंज के डीआईजी से उनके क्षेत्र के अंदर आने वाले अदालतों  और जज कॉलोनी की सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की। कहा कि इन इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से कोई कमी है, तो उसे तुरंत दूर करें। इसके अलावा समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी ने कोर्ट परिसरों, जज और उनके आवासीय कॉलोनियों में पोस्टेड पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा लगातार औचक निरीक्षण करने को कहा।

डीजीपी ने सभी जिलों के कोर्ट कैंपस और जज कॉलोनियों की सुरक्षा बढ़ाने के  दिये निर्देश

- Advertisement -

इन स्थानों पर पोस्टेड पदाधिकारी और बलों को सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद रहने के लिए कहा। उनके प्रशिक्षण, ड्यूटी से पूर्व ब्रीफिंग और लगातार मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया। समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोर्चा, चाहरदीवारी, फेन्सिंग वायर और सीसीटीवी कैमरा लगाने और अन्य व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने जिले के एसपी, एसएसपी से कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर की गयी कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने कोर्ट परिसर और जजों की आवासीय कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर रेंज के डीआईजी और एसपी को अपने स्तर से मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। 

Report By :- SONAM YADAV, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309