Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पर्दा नहीं जब कोई खुदा से बंदों से पर्दा करना क्या !! चलती कार के सनरूफ से निकले बाहर, कपल ने सबके सामने शुरू कर दिया रोमांस

0 444

NEWS DESK, NATION EXPRESS, Hyderabad

पर्दा नहीं जब कोई खुदा से बंदों से पर्दा करना क्या…जब प्यार किया तो डरना क्या’, हिन्दी के एक फेमस गाने की ये पंक्तियां प्रेमी-प्रेमिकाओं को हौसला देती हैं कि वो अगर खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं, तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है. शायद इन्हीं पंक्तियों को ध्यान में रखकर एक हैदराबाद के कपल ने खुल्लम-खुल्ला प्यार किया और जनता ने उनका वीडियो (Couple Kissing in Car Hyderabad Video) बना लिया. इन दिनों हैदराबाद के एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर, सबके सामने किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वायरल वीडियो: हैदराबाद के जोड़े ने कार के खुले सनरूफ पर किया चुंबन, इंटरनेट  ने दी प्रतिक्रिया

- Advertisement -

ट्विटर यूजर @DharaniBRS ने हाल ही में इस वीडियो को ट्वीट किया है जिसमें कपल (Couple kissing on car sunroof viral video) की ऐसी हरकत देखने को मिल रही है, जिसे देखकर लोग उनके पक्ष और विपक्ष में खड़े हो गए हैं. वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा- “उम्मीद है कि हैदराबाद पुलिस ड्राइविंग के एक इस असुरक्षित तरीके को संज्ञान में लेगी और जनता को असुविधा होने के लिए इनके खिलाफ कोई एक्शन लेगी.”

चलती कार में किया किस
वायरल वीडियो में किया कंपनी की कार हाइवे पर चलती दिख रही है. गाड़ी के नंबर प्लेट पर आरटीओ कोड टीएस लिखा हुआ है, जिससे ये पता चल रहा है कि ये तेलंगाना की कार है. यूजर ने ट्वीट में ये बताया है कि ये वीडियो पीवी नरसिम्हाराव एक्सप्रेस वे का है जो हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मेहदीपट्नम से जोड़ता है. वीडियो में लड़का-लड़की कार की सनरूफ से बाहर निकले हुए दिख रहे हैं. दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं और गले लगा रहे हैं. आसपास अन्य कारें भी चलती हुई नजर आ रही हैं.

कपल कार के सनरूफ से बाहर निकलकर किस करते हुए दिख रहे हैं. (फोटो: Twitter/@DharaniBRS)

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कपल के सपोर्ट में भी कई लोग हैं और उनको ट्रोल करने वाले भी कई हैं. एक शख्स ने कहा- चलती हुई कार के सनरूफ से बाहर आने के अलावा, ये कपल कुछ भी गलत नहीं कर रहा है, उन्हें उनकी उम्र का आनंद उठाने दिया जाए. एक शख्स ने हैदराबाद पुलिस को टैग करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए इनके खिलाफ एक्शन लिया जाए.

 

Report By :- SAIMA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, Hyderabad

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309