सड़क पर सनसनी : सुपर बाइक, स्टाइलिश लुक, कंधे पर Zomato का बैग……जब खूबसूरत ‘डिलीवरी गर्ल’ पर ठहर गई लोगों की नजरें
NEWS DESK, NATION EXPRESS, इंदौर
इंदौर जोमैटो गर्ल: इंदौर में जोमौटो डिलीवरी गर्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. क्लिप में एक युवती काफी स्टाइलिश लुक में सुपर बाइक चलाती नजर रही है. उसने रेड कलर का टीशर्ट और शॉर्ट्स पहना है और उसके पीठ पर जोमौटो का डिलिवरी बैग है. वह जिस रास्ते से गुजरती है, लोग सिर्फ उसे देखने लगते हैं
ऑनलाइन फूड डिलीवरी App जोमैटो तो आपने काफी इस्तेमाल किया होगा, लेकिन इंदौर में जोमैटो को चर्चे कुछ और ही कारण हो रही है. दरअसल, इंदौर में एक जौमेटो डिलीवरी गर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो विजय नगर इलाके का है. वीडियो में एक सुपर बाइक में एक लड़की जौमेटो की डिलीवरी गर्ल की तरह नजर आ रही है.

बाइक चला रही लड़की काफी स्टाइलिश नजर आ रही है. जिस इलाके से वह बाइक लेकर गुजरती है, लोगों की नजरें सिर्फ उस पर आकर थम जाती है. दावा किया गया है कि जौमेटो कंपनी की ओर से प्रोमोशनल कैंपेन के तहत ऐसे मॉडल्स को बाइक में डिलीवरी गर्ल की तरह उतारा गया है. साथ ही सुपर बाइक पर डिलीवरी गर्ल को देखकर कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा था। ऐसे में वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग अपनी बाइक रोककर उस लड़की को देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को फिर भी विश्वास नहीं हो रहा था तो उस डिलीवरी गर्ल से पूछ रहे थे। वीडियो देखने से पता चल रहा है कि लड़की लोगों को यकीन दिला रही है कि मैं जोमैटो की डिलीवरी गर्ल हूं। वहीं, सुपर बाइक पर कोई नंबर भी नहीं है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राजीव मेहता नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को अपने वॉल पर शेयर किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इंदौर के जौमेटो के मार्केटिंग हेड का ये आइडिया था. उन्होंने सुबह एक घेट और शाम के एक घंटे जोमैटो की खाली बैग के साथ गाड़ी चलाने के लिए एक मॉडल को हायर किया है.’ हालांकि पोस्ट में यह मॉडल कौन हैं, इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.


Report By :- AAKANSHA TIWARI, CHIEF REPORTER, NATION EXPRESS, इंदौर
आकांक्षा तिवारी के बारे में

NATION EXPRESS डिजिटल में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करती हूँ। पत्रकारिता में महुआ टीवी, इंडिया न्यूज, ईनाडु इंडिया, TV 19 और राजस्थान पत्रिका से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक 11 साल का सफर। बिहार की राजधानी पटना से शुरुआत के बाद अब इंदौर कर्मस्थल। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि। पिछले सात सालों से डिजिटल मीडिया में……….
- Advertisement -