Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अरे बाप रे! दो पत्नियों के बीच छिड़ी जंग: बीच सड़क आपस में भिड़ीं, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए थप्पड़ और बाल नोंचे

0 519

NEWS DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान

राजस्थान के बारां में एक शख्स की दो पत्नियां अपने-अपने हक की खातिर एक दूसरे से ही भिड़ गईं. दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. लात घूंसे चले, एक दूसरे के बाल नोंचे. यहां तक कि चाकूबाजी भी हुई. वहीं, दूर खड़ा पति उन्हें बेबस होकर देखता ही रहा. वो कुछ भी नहीं कर पाया. घटना कवाई थाना क्षेत्र के आमापुरा गांव की है.

दो पत्नियों के बीच पति का हुआ बंटवारा, कोर्ट ने कहा 3 दिन पहली बीवी के साथ,  3 दिन दूसरी के साथ रहेगा « Daily Bihar News

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि दोनों पत्नियां संपत्ति पर अपना हक जमाने के लिए आपस में भिड़ गईं. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने दूसरी महिला पर नाक, पीठ व पेट पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रॉपर्टी पर हक जमाने को लेकर भिड़ीं दो पत्नियां

इस मामले पर थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि आमापुरा गांव निवासी उम्मेदसिंह मीणा की पहली पत्नी अनीता बाई गांव में रहती है. जबकि, वह खुद दूसरी पत्नी बिट्टू के साथ बारां में रहता है. दोनों पति-पत्नी कुछ समय पहले आमापुरा गांव में आए हुए थे.

MP : Husband divided in his two wife by Gwalior Family court - OMG! 2  बीवियों के बीच पति का बंटवारा, 3 दिन पहली और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज किया 

पुलिस ने बताया कि संपत्ति पर बराबरी का हक जताने को लेकर शनिवार को बारां से उम्मेदसिंह की दूसरी पत्नी बिट्टू व उसकी पहली पत्नी अनीता बाई के बीच कहासुनी हो गई. इसी दौरान आवेश में आकर बिट्टू ने अनीता पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें अनिता को नाक, पेट एवं पीठ पर चोटें आई हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घायल अनीता को प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर कर दिया है.

 

Report By :- ISHASINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309