Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड में भूकंप !! 11:34 और 11:44 बजे हिली रांची की धरती, घरों से बाहर निकले लोग, 6.4 रही तीव्रता

0 2,304

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

नेपाल, चीन और भारत के कई हिस्‍सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रांची में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कई लोग अपने घर से बाहर निकल गए। इसका केंद्र नेपाल में बताया गया है।

दिल्ली के साथ यूपी-बिहार व झारखंड में भी भूकंप आया

रांची में 2 तेज झटके महसूस किए गए भूकंप के

झारखंड की राजधानी रांची में देर रात  11: 34 और 11: 44  तेज आवाज के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक डा.अभिषेक आनंद ने भूकंप होने की पुष्टि की है।  रांची शहर में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। रात 11: 34 और 11: 44 बजे के करीब भूकंप आया। कई जगहों से इसकी खबर भी आयी। लोग रात में घर से बाहर भी निकल गए। दिल्ली-NCR के साथ यूपी-बिहार और झारखंड में भी महसूस हुए झटके। दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

- Advertisement -

रांची के अरगोड़ा, हरमू, किशोरगंज ,अपर बाजार, कांके रोड, हिंदपीढ़ी ,कांटा टोली कोकर, डोरंडा में भी लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से घरों से बाहर निकल आए रांची के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति एजाज गद्दी ने नेशन एक्सप्रेस को फोन करके बताया की 11:34 पर हम सोफा पर बैठे हुए थे अचानक मेरा सोफा हिलने लगा और सोफा के साथ ही हम नीचे गिर गए, अभी तक किसी प्रकार का छाती की कोई सूचना सामने नहीं आई है

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक डा.अभिषेक आनंद ने भूकंप होने की पुष्टि की है।

Earthquake Parameters

Magnitude 6.4 in Richter scale

Date: 03/11/2023

Time: 23:32:54 IST

Lat: 28.84 N

Long: 82.19 E

Depth: 10 Km

Earthquake hits Bihar again; People came out of their homes, earthquake tremors in Patnaनेपाल में भूकंप का केंद्र था

बिहार समेत देश में कई राज्यों में एक बार फिर भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया। नेपाल में भूकंप का केंद्र था। मौसम विभाग के अनुसार 6.4 तीव्रता का यह भूकंप था, जो शनिवार रात 11 बजकर 32 मिनट  पर आया था। जमीन के 10 किलोमीटर नीचे केंद्र था। भूकंप का असर नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों में ज्यादा रहा। इसके साथ दोनों राज्यों की राजधानी तक लोगों ने झटका महसूस किया। झारखंड और पश्चिम बंगाल तक इसका असर रहा। सीवान में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बिहार के साथ कहां कहां हुआ महसूस 
भूकंप का असर नेपाल के साथ दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड के सीमावर्ती जिलों में ज्यादा दिखा। पटना में लोग अपने घर में सो रहे थे अचानक उनका बेड हिलने लगा। लोग फौरन घर से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

दिल्ली से पटना तक हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता, नेपाल था केंद्र

दिल्ली-NCR में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है. दिल्ली से लेकर हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी समेत बिहार की राजधानी पटना तक धरती हिल उठी. अचानक तेज कंपन से अफरातफरी मच गई. पहला झटका रात 11 बजकर 32 मिनट पर लगा जो कई सेकेंड तक रहा. जो बेहद ही तेज था. बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल था, जिसके झटके भारत ही नहीं चीन तक महसूस हुए. इससे पहले पिछले महीने भी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता तकरीबन 6.1 मापी गई थी. 

शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटकों से अफरा तफरी मच गई. भूकंप का पहला झटका देर रात 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किया गया. भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले का पैंक इलाका था, जिसकी तीव्रता तकरीबन 6.4 मापी गई. इसकी डेप्थ तकरीबन 10 किमी बताई गई है.अब तक जो खबर मिली है उससे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बिहार की राजधानी पटना में भी तेज कंपन महसूस हुआ. झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा.

बड़े नुकसान की आशंका

रिक्टर स्केल पर भूकंप की 6.4 तीव्रता होने से बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक भूकंप की तीव्रता बहुत अधिक थी, यह जीवन और संपत्ति को बड़े पैमाने में नष्ट करने में सक्षम है. वह कहते हैं कि इस तरह के भूकंप के बाद के हालात बहुत ही भयावह होते हैं. हालांकि दिल्ली या उत्तर पश्चिम इससे सुरक्षित हैं.

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309