प्रतिबंधित गौ हत्या को लेकर दो समुदाय के बीच तनावपूर्ण माहौल : पूरा इलाका छावनी में तब्दील, धारा 144 लागू
CRIME DESK, NATION EXPRESS, जामताड़ा
जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हर और रायडीह गांव में दो समुदाय के बीच उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब गांव में पशु वध करते कुछ लोगों ने वीडियो मोबाइल में बना लिया।
नारायणपुर थाना क्षेत्र के हरलाटांड़ गांव में दो समुदायों के बीच गौ हत्या की घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति है। दोनों समुदाय के लोग सोमवार सुबह हुई घटना के बाद से ही मौके पर अलग-अलग जगहों पर डटे हुए हैं और आमने-सामने होने को आतुर हैं।
- Advertisement -

गोकशी की घटना पर दोनों समुदाय भिड़े
यह घटना सोमवार की सुबह आठ बजे के आसपास की है। बताया जाता है कि हरलाटांड़ ग्राम में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। इसी दौरान गोधन खोजने निकले दो युवकों की इस पर नजर पड़ी, जिसका लोगों ने वीडियो भी बनाया। घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के हिंदुओं को लगी, लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी होने लगी। इस बीच हंगामा बढ़ा तो मुस्लिम पक्ष के लोग भी भारी संख्या में जुट गए और हिंदू समुदाय के युवकों को खदेड़ने का प्रयास किया।
मुस्लिम पक्ष के लोगों ने हिंदू युवक की छीनी बाइक
इस दौरान समरेश नामक युवक की बाइक तथा सोनू सिंह की चैन भी मुस्लिम पक्ष के लोगों ने छीन ली। इस घटना की जानकारी नारायणपुर थाना के अधिकारी तक पहुंचाई गई। जहां से पुलिस बल मौके पर पहुंच चुकी है। दोपहर 1:45 बजे तक दोनों पक्ष अपने-अपने खेमे में संख्या बल के साथ मुस्तैद दिखे।
मौके पर बीच-बचाव करने में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस मध्य में रहकर मामले को शांत कराने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक नारायणपुर, जामताड़ा तथा करमाटांड़ के पुलिस अधिकारी पुलिस बल मौके पर मुस्तैद थे। दोपहर तक पुलिस को इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
Report By :- SUPRIYA SINHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, जामताड़ा