Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

किसी भी थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा चला तो उसे इलाके के थाना प्रभारी सीधे होंगे सस्पेंड : चंदन सिन्हा SSP, रांची

0 1,339

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

दिवाली से पहले रांची में जुआ-मटके की बिसात बिछ गई है। गली-मुहल्लों में जहां हजार-दो हजार के तो होटलों और बाजार में लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने हाल में ही चुटिया द्वारिकापुरी में एक घर छह जुआरियों को पकड़ा तो यह खुलासा हुआ। इसके बाद दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने शहर के छह जुआ- मटका माफिया से बात की। कर्बला चौक, खादगढ़ा व कांके रोड के माफिया ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दिवाली से पहले 20 करोड़ रुपए का दांव लगेगा। रोजाना मटका में 20-30 लाख रुपए के दांव लगाए जा रहे हैं।

यह भी बताया कि पहले छोटे अपराधी जुआ-मटका खेलाते थे, अब बड़े माफिया शामिल हैं। कांके रोड, स्टेशन रोड, मेनरोड, सर्कुलर रोड में कई होटलों में कमरे बुक हैं। वहीं मधुकम खादगढ़ा, पहाड़ी टोला, किशोरगंज, हरमू, कांटाटोली बस स्टैंड, धुर्वा में माफिया घर में ही जुआ खेला रहे हैं। रोज दो करोड़ रु. का खेल चल रहा है।

- Advertisement -

Gambling in the court complex in Kanpur Bar Council Officers caught with  cards during the raid - कोर्ट परिसर को ही बना दिया जुए का अड्डा, छापे के  दौरान ताश की गड्डियों

होटलों-घरों में जुआ खेलाने वालों के नियम सख्त…

एमजी रोड के एक जुआ माफिया ने बताया कि होटलों -घरों में चल रहे जुआ के अड्डों के लिए नियम तय किए गए हैं, ताकि अंदर का पूरा खेल बाहर कोई न जान पाए। बाहरी लोगों की इंट्री तभी होती है, जब सिंडिकेट का सदस्य उस पर हामी भरता है। मोबाइल अड्डे से बाहर रखना या बिना मोबाइल के आना पहली शर्त है। जुआ खेलने वालों को अपने साथ सिर्फ पैसे लेकर आने की छूट है। कोई हथियार लेकर आने की भी मनाही है।

बड़ी कार्रवाई पर अभी तक पुलिस की प्लानिंग नहीं

रांची में हर वर्ष दीपावली से पहले जुआ- मटका माफियाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती थी, लेकिन इस बार पुलिस ने अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। जहां से सूचनाएं लीक हो रहीं, पुलिस वहीं छापेमारी करने पहुंच रही है। कई जुआ- मटका माफिया की जानकारी पुलिस को है, लेकिन चढ़ावा के आगे आंखें बंद कर रखी हैं।

Open Gambling Continues - Kanpur News

ऐसे समझें जुए-मटके का गणित

25 लाख रुपए औसतन रोजाना दांव मटका में लग रहे तो एक सप्ताह में 2 करोड़ रुपए के लगेंगे। 02 करोड़ रुपए के दांव औसतन रोज जुए में लगेंगे, ऐसे में दिवाली तक 8 दिनों में 16 करोड़ रुपए। 25 लाख रुपए से अधिक के दांव ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना लग रहे, यहां 2 करोड़ के दांव लगेंगे।

केस स्टडी : लाखों की नकदी जब्त हुई थी

1. कांके रोड स्थित एक होटल में दो वर्ष पूर्व पुलिस ने छापेमारी कर शहर के कुछ बड़े व्यापारियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया था। लाखों रुपए जब्त हुए थे, लेकिन हाई प्रोफाइल मामला दब गया था।

2. छह माह पहले पंडरा क्षेत्र में 10 जुआरियों को पकड़ा गया था। आठ लाख रुपए नगद और वाहन जब्त किए गए थे। अपराधी प्रिंस उर्फ लाली पूरा सिंडिकेट चला रहा था।

3. पिछले वर्ष धुर्वा क्षेत्र में भी पुलिस ने छापेमारी कर जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया था। 13 जुआरी पकड़े गए थे। 11.53 लाख रुपए नगद बरामद हुए थे। यहां भी प्रिंस का नाम आया था।

SSP Chandan Kumar Sinha

जुआरियों व मटका खेलाने-खेलने वालों को अब सीधे जेल

सीधी बात… चंदन कुमार सिन्हा, एसएसपी 

सवाल : रांची में जुआ-मटका रोकने को पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है ?

 जवाब : पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रही है। कई स्थानों से जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सवाल : बड़े जुआ-मटका किंग पकड़ से दूर क्यों हैं, जगह बदल रहा पर धंधा कैसे फल-फूल रहा है

जवाब : छोटे-बड़े सभी पर सामान कार्रवाई की जा रही है। जुआरी अब सीधे जेल भेजे जाएंगे।

सवाल : पुलिस को जानकारी होने पर भी कार्रवाई क्यों नहीं होती

 जवाब : थानेदार कार्रवाई नहीं करेंगे, तो उन पर भी कार्रवाई होगी।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309