Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

किलर बहू : ससुर से संबंध बनाने के एवज में लेती थी पैसे, 2 लाख रुपए नही देने पर ससुर का प्राइवेट पार्ट काटकर कर दी बेरहमी से हत्या

0 595

CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुजरात 

गुजरात के खेड़ा जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक रंगीनमिजाज बहू की कहानी ने सबको हैरान कर दिया है। प्रेमी के पास जाने के लिए बहू को 2 लाख रुपए की जरूरत थी। पैसों के लिए बहू ने ससुर को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जब आरोपी बहू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। आरोपी बहू ने बताया कि उसका अपने ही ससुर से नाजायज संबंध थे।

घर से बाहर एक रूम में दोनों अनैतिक संबंध बनाते थे। ससुर ऐसा करने की एवज में बहू को रुपए देता था। लेकिन, कुछ समय पहले महिला सोशल मीडिया के जरिए एक युवक के संपर्क में आई। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक ने उसे विदेश जाने का लालच दिया। इसके लिए उसने दो लाख रुपए की लाने की बात कही। अब महिला को पैसों की जरूरत थी। जब पैसों का कहीं इंतजाम नहीं हुआ तो बहू को आखिरी उम्मीद ससुर से थी। बहू ने पहले तो ससुर से अनैतिक संबंध बनाए। लेकिन जब ससुर ने पैसे देने से मना किया आरोपी बहू ने गुस्से में ससुर का प्राइवेट पार्ट काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

किलर बहू की कहानी: ससुर से संबंध बनाने के एवज में लेती थी पैसे, फिर एक दिन मिला बुजुर्ग प्राइवेट पार्ट कटा शव - bahu kills sasur Daughter in law brutally murdered

3 दिन से लापता था ससुर…

जानकारी के अनुसार, गुजरात के खेड़ा जिले के डाकोर स्थित भगत जैन इलाके में निवासी जगदीश शर्मा (75) 3 दिन से लापता थे। परेशान परिजनों ने सभी जगह जगदीशभाई को ढूंढा। बड़े बेटे विजयभाई शर्मा सहित कुछ लोग ढूंढते हुए चोल वाले पुराने घर पहुंचे तो यहां पर ताला लगा था। लेकिन, जब ताला तोड़कर घर में देखा तो लापता जगदीशभाई का शव नग्न हालत में क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस की पूछताछ में आरोप बहू ने हत्या की वारदात कबूली…

मृतक के बड़े बेटे की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। डाकोर पुलिस ने मृतक के क्षत-विक्षत शव को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया। वहां से रिपोर्ट आई कि मृतक की मौत सिर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगने से हुई है। उधर, मृतक के बेटे ने अपने छोटे भाई की पत्नी मनीषा शर्मा पर संदेह जताया। पुलिस ने जगदीशभाई के छोटे बेटे की पत्नी मनीषा शर्मा से कड़ी पूछताछ शुरू की। इस दौरान मनीषा ने जो सच बताया, उसे सुनकर सभी हैरान रह गए।

सोशल मीडिया के जरिए एक युवक के संपर्क में आई महिला…

पुलिस की पूछताछ में आरोपी बहू मनीषा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी बहू ने बताया कि वह अपने ससुर के साथ अक्सर अनैतिक संबंध बनाती थी। बहू के इस अफेयर के बदले में ससुर उसकी आर्थिक मदद कर रहा था। लेकिन, कुछ दिनों पहले आरोपी मनीषा की सोशल मीडिया के जरिए एक दोस्त के संपर्क में आई।

किलर बहू की कहानी: ससुर से संबंध बनाने के एवज में लेती थी पैसे, फिर एक दिन मिला बुजुर्ग प्राइवेट पार्ट कटा शव - bahu kills sasur Daughter in law brutally murdered

पैसे देने से मना करने पर बहू ने की ससुर की हत्या

उस दोस्त ने मनीषा को विदेश जाने का झांसा दिया। युवक की बातों में आकर मनीषा विदेश जाने के ख्वाब देखने लगी। लेकिन, विदेश जाने के लिए मनीषा को 2 लाख रुपए की जरूरत थी। इसलिए वह खुद ससुर के साथ चोल वाले घर गई। फिर शारीरिक संबंध बनाने के बाद मनीषा ने अपने ससुर से दो लाख रुपए की मांग की। लेकिन, ससुर ने पैसे देने से मना कर दिया। पैसे न देने के कारण मनीषा को गुस्सा आ गया और उसने ससुर की हत्या कर दी।

आरोपी बहू मनीषा ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर हथियार से वार कर दिया। यही नहीं, इसके बाद बहू ने ससुर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बहू घर के बहार ताला डालकर चली गई। इस तरह से परीवार के साथ रहने लगी, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी जगदीशभाई घर नहीं आए तो, इस पर चिंता व्यक्त करते हुए बड़े बेटे विजयभाई शर्मा ने राजस्थान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के घर जांच-पड़ताल की। वहीं, बहू मनीषा खुद परिवार के साथ गुमशुदा ससुर को खोजने में लग गई। लेकिन, वह कहीं नहीं मिले। आखिरकार चोल वाले कमरे में जांच की। जहां जगदीशभाई का नग्न हालत में शव मिला। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी बहू मनीषा शर्मा को अपने ही ससुर की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Report By :- ANUSHKA PATEL, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुजरात 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309