Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

एक तरफा प्यार में पागल किन्नर ने लगाई फांसी, बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ देख टूटा था दिल

0 550

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंबई 

अल्वीना एक लड़के से प्यार करती थी, लेकिन कुछ दिन पहले मलाड के मढ में उसके बॉयफ्रेंड को किसी दूसरे लड़की के साथ देख लिया। इसके बाद अल्वीना ने अपने बॉयफ्रेंड से कई बार मिलने के लिए बोला था।

महाराष्ट्र के मुंबई में एक किन्नर के सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुंबई के मालवणी में रहने वाली अल्वीना खान नाम की किन्नर ने एक तरफा प्यार के चक्कर में यह खौफनाक कदम उठाया है। अल्वीना खान ने 20 नवंबर की रात अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

- Advertisement -

College Couple Watching Funny Videos On A Laptop Stock Video | Knot9

मिली जानकारी के मुताबिक अल्वीना एक लड़के से प्यार करती थी, लेकिन कुछ दिन पहले मलाड के मढ में उसके बॉयफ्रेंड को किसी दूसरे लड़की के साथ देख लिया। इसके बाद अल्वीना ने अपने बॉयफ्रेंड से कई बार मिलने के लिए बोला लेकिन वह नहीं मिलता था। बॉयफ्रेंड के ऐसे रवैये से अल्वीना काफी परेशान थी। अल्वीना इंस्ट्राग्राम पर काफी मशहूर है। उसने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो भी बनाया है। फिलहाल मालवानी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archie Singh: 22 साल की ट्रांसजेंडर मॉडल बनी मिसाल, कोलंबिया में करेंगी  भारत को रिप्रजेंट, जानिए कौन हैं ये | transgender model Archie Singh will  represent India in Colombia Miss ...

100 से ज्यादा ट्रांसजेंडरों ने की आत्महत्या

वहीं, आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने से तो इनकार कर दिया है, पर ट्रांसजेंडर की सामान्य व्यक्ति से शादी को मान्यता है। कोरोना काल के बाद प्रेम में धोखा खाकर आत्महत्या करने वाले ट्रांसजेंडरों की संख्या दोगुनी हो गई है। सिर्फ बिहार में ही ऐसे ट्रांसजेंडरों की संख्या 100 से अधिक है।

Report By :- ANAMIKA CHOUDHRY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंबई 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309