HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाने और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
राजधानी रांची के कोंनका रोड़ पर स्थित अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में आज 19 सितंबर 2021 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयुष्मान भारत पखवाड़े के तहत अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया और गोल्डन कार्ड भी बनाया गया। साथ ही आए हुए लोगों को योजना से संबंधित जानकारी दी गई। अंजुमन अस्पताल के प्रमुख स्थानों पर योजना से संबंधित पोस्टर बैनर प्रदर्शित किए गए। लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचे इसके लिए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मस्जिदों से एलान कराया गया।
- Advertisement -
अस्पताल के एडमिन अतीक उर रहमान, और सचिव शहजाद बबलू ने बताया के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर नसीम अख्तर जनरल फिजीशियन, डॉ शशांक जनरल फिजीशियन, डॉक्टर मुजम्मिल ऑर्थो, डॉ ए कुमार सर्जन, और डॉक्टर कृष्ण मुरारी जनरल फिजिशियन ने अपनी सेवाएं दी। यह स्वास्थ कैम्प सुबह 11 बजे से शाम के 5 बजे तक चला। जिसमें लगभग 200 मरीजों ने अपना जांच कराया। अस्पताल के ज्वाइंट सेक्रेट्री मोहम्मद नजीब ने बताया कि यह कैम्प 26 सितंबर को भी लगेगा। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप को कामयाब बनाने वालों में एमओडी शहबाज़ आलम, अतीकुर्रहमान, मो मुनासिर, अस्पताल अध्यक्ष इबरार अहमद, महासचिव हाजी मुख्तार, बी कुसुमा, खुशबू, एम बानो, मो जावेद, ज़फ़र जावेद, वसीम अकरम, जफर राजू समेत कई लोग थे।
Report By :- AFSHA ANJUM, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI