Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बिहार में नाइट कर्फ्यू या लॉकडाउन, निर्णय कल, CM के जनता दरबार में 14 पॉजिटिव, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी समेत पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव

0 415

NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

बिहार में कोरोना वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है. पटना में कोरोना की रफ्तार तेज हो गयी है. बीते 10 दिनों से जिस हिसाब से कोरोना बढ़ रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में पटना में प्रतिदिन एक हजार मरीज मिल सकते हैं. आंकड़ों के अनुसार पटना में बीते 10 दिनों में कोरोना ने 20 गुना से अधिक की रफ्तार पकड़ी है.

नीतीश कुमार से मिले रोहतास के 6 संक्रमित फरियादी, मांझी बोले- स्थगित कीजिए जनता दरबार

राज्य में 6 दिन में 750% बढ़ा संक्रमण

- Advertisement -

बिहार में लॉकडाउन पर कल होगा फैसला

बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमितों के आकड़े पर पर जब पत्रकारों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछे कि बिहार में लॉकडाउन लगेगा. इस सवाल पर सीएम नीतीश कुमान ने कहा कि इसके बारे हम कल बैठक करके निर्णय लेंगे. कोरोना वायरस के बढ़ते मामले की समीक्षा करने के बाद ही लॉकडाउन पर फैसला लिया जाएगा.

बतादें कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 24 दिसंबर को पटना में मात्र सात कोरोना के मरीज मिले थे. वहीं दो जनवरी को यह आंकड़ा 142 पहुंच गया. पूरे बिहार में यह रफ्तार 27 गुना से अधिक है. राज्य में 24 दिसंबर को मात्र 13 मरीज मिले थे. वहीं दो जनवरी को 352 नये मरीज मिले हैं. राज्य में यह रफ्तार 27 गुना से अधिक है.

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में रविवार को बड़ी संख्या में डॉक्टर पॉजिटिव पाये गये है. रविवार को मेडिकल स्टूडेंट्स, जूनियर व सीनियर डॉक्टर व रेसिडेंट सहित 194 लोगों की आरटीपीसीआर जांच करायी गयी, जिनमे 84 डॉक्टर संक्रमित पाये गये. शनिवार को 12 डॉक्टर संक्रमित पाये गये थे. इस तरह इस एनएमसीएच के 96 डॉक्टर अब तक संक्रमित हो चुके है. इनमे से पांच डॉक्टरों को भर्ती किया गया है.

कोरोना का तीसरा दौर शुरू, जल्द से जल्द लें टीका

CM ने कहा, ‘सूबे के बच्चे-बच्चियों को जल्द से जल्द टीका लगा दिया जाएगा। बिहार में पहले 60 साल से अधिक और उसके बाद सारे लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक राज्य में 10 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण किया जा चुका है। अब हम लोग सभी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं कि जो बचे हुए लोग हैं, वो टीका ले लें, ताकि उनकी सुरक्षा हो सके।’ उन्होंने कहा, ‘कोरोना का तीसरा दौर शुरू हो चुका है। दुनिया भर में, देश भर में, अपने राज्य में भी केस बढ़ने लगा है। जांच का भी इंतजाम कर दिया गया है।

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, उनकी पत्न,बेटी, बहू, PA, समेत कुल 18 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

डॉक्टरों के बाद नेता भी आए कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी और पीए गणेश पंडित सहित 18 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव।  बिहार में कोरोना तेजी से अपना पैर पसार रहा है. हर दिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. बड़ी संख्या में डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं अब बड़ी खबर राजनीतिक गलियारे से आ रही है, जहां पूर्व सीएम जीतनराम मांझी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. सिर्फ मांझी ही नहीं, उनकी पत्नी शांति देव और बेटी पुष्पा भी संक्रमित हो गई हैं। इसके अलावा पीए गणेश पंडित समेत 18 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

मांझी परिवार के कई सदस्य और सुरक्षाकर्मी भी संक्रमित हुए हैं. मांझी के पीए भी संक्रमित पाए गये हैं. जीतनराम मांझी इस समय अपने पूरे परिवार के साथ गया के अपने पैतृक गांव महकार में हैं।

इससे पहले मांझी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को सुझाव दिया था कि वह जनता दरबार का कार्यक्रम रद्द कर दें. उन्‍होंने कहा कि कोरोना के बढ़े संक्रमण को ध्‍यान में रखते हुए सीएम से आग्रह है कि जनता दरबार कार्यक्रम को फिलहाल स्‍थगित रखा जाए. राज्‍यहित में यह कारगर फैसला होगा।

Report By :- ANKITA TIWARI, BUREAU CHIEF, NATION EXPRESS, BIHAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309