Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान ! BJP की सरकार बनते ही झारखंड में लागू होगा NRC

0 250

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

JMM सरकार घुसपैठ को ‘संरक्षण’ दे रही”, शिवराज सिंह चौहान बोले- सत्ता में आने पर झारखंड में NRC लागू करेगी BJP

झारखंड विधानसभा चुनाव को साधने के लिए बीजेपी जुट गई है। दो दिन पहले पार्टी ने अपने पंच प्रण जारी किए हैं, जिसमें पार्टी ने महिलाओं और युवाओं को साधने का प्रयास किया है। अब चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में बीजेपी की सरकार बनी तो NRC लागू करेंगे। राज्य में नागरिकता का रजिस्टर बनेगा और विदेशी घुसपैठियों को चुन चुनकर बाहर निकाला जाएगा।

- Advertisement -

शिवराज सिंह ने कहा- झारखंड में एनआरसी लागू होगा। - Dainik Bhaskar

 

उन्होंने कहा कि झारखंड में होने वाला चुनाव सिर्फ किसी को मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है। ये ‘रोटी’, ‘बेटी’ और ‘माटी’ की रक्षा का चुनाव है, इनकी रक्षा करना हमारा संकल्प है। शिवराज सिंह ने जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक के लालच में हेमंत सोरेन की सरकार गलत तरीके से घुसपैठियों की झारखंड में एंट्री करने में मदद कर रही है।

शिवराज सिंह ने जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक के लालच में हेमंत सोरेन की सरकार गलत तरीके से घुसपैठियों की झारखंड में एंट्री करने में मदद कर रही है।

 

घुसपैठियों को मिल रहा हेमंत सरकार का समर्थन

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से झारखंड की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 44 फीसदी से ज्यादा थी, वो घटकर 28 फीसदी रह गई है। बाकी आबादी भी इन घुसपैठियों की वजह से प्रभावित हो रही है।

घुसपैठ तेजी से जारी है, क्योंकि वोट बैंक के लालच में हेमंत सोरेन की सरकार गलत तरीके से एंट्री करने में उनकी मदद कर रही है। उनके आधार कार्ड बनवा रही है। वोटर लिस्ट में नाम लिखवा रही है। ये खतरा इतना बड़ा है कि वो आते हैं, हमारी जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। इतना ही नहीं, आदिवासी बेटियों से शादी कर लेते हैं, फिर बेटियों को टुकड़ों में काटकर फेंक देते है।

जल्द जारी होगा पार्टी का विस्तृत घोषणापत्र

शिवराज सिंह ने इस बात के संकेत दिए कि विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जल्द ही अपना घोषणापत्र जारी करेगी। बात दें कि 5 अक्टूबर को पार्टी की ओर से पंच प्रण जारी किया गया। पार्टी की ओर से 5 सितंबर को ठीक पांच बजे अपने प्रण की जानकारी साझा की। इस प्रण में भाजपा ने महिलाओं और युवाओं को फोकस किया है।

Shivraj Singh Chauhan का बड़ा ऐलान, 'झारखंड में लागू होगा NRC' | BJP | News18जानिए क्या है बीजेपी का पंच प्रण

  1. पहले प्रण में कहा गया कि झारखंड में भाजपा सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए दिए जाएंगे। हर महीने की 11 तारीख को यह राशि उनके बैंक अकाउंट में चली जाएगी।
  2. बीजेपी राज्य में लक्ष्मी जोहार योजना शुरू करेगी। इसके तहत सभी घरों में 500 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा।
  3. राज्य में सुनिश्चित रोजगार योजना शुरू होगी। राज्य के युवाओं के लिए पांच साल में पांच लाख स्वरोजगार के अवसरों का सृजन होगा। वहीं, 2.87 लाख रिक्त सरकारी नौकरियों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  4. भाजपा राज्य में घर साकार योजना शुरू करेगी। इसके तहत बालू मुफ्त मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए 21 लाख घरों का निर्माण और हर को एक लाख की बढ़ी हुई सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  5. युवा साथी भत्ता योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवा को दो साल के लिए दो हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

 

Report By :- VAISHALI SINGH, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309