Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

C-VOTER ओपिनियन पोल :14 सीटों वाला झारखंड, INDIA गठबंधन को तगड़ा झटका ! ! BJP- 12, CONGRESS – 0, JMM – 2

0 721

POLITICAL DESK, NATION EXRRESS, RANCHI

सिसायी हलचल और ईडी की कार्रवाई के बीच झारखंड में भी ओपीनियन पोल किया गया. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए C-VOTER Peoples Insight, Polstrat का सर्वे किया गया. इसके लिए करीब 25 लाख लोगों का सैंपल साइज रखा गया था. 1 अप्रैल से 13 अप्रैल तक, रैंडम नंबर जेनेरेटर के जरिये कॉल करके सैंपल लिया गया है. इसमें झारखंड की जनता का भी रुख जानने की कोशिश हुई. झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों पर जो सर्वे हुआ है उसमें 12 सीटों BJP के खाते में जाती दिख रही हैं. कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में 2 सीट और अन्य के खाते में 0 सीट जाती दिख रही है.

- Advertisement -

2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से झारखंड में बीजेपी और उसके सहयोगियों को भारी बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है. ABP NEWS और C-VOTER के द्वारा कराए गए ओपिनियन पोल में झारखंड की 14 सीटों में से 12 सीटों पर बीजेपी और उसके सहयोगियों को जीत मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड की सिर्फ दो सीटों पर इंडिया गठबंधन को जीत मिल सकती है. ABP NEWS द्वारा कराए गए महासर्वे में जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक इस बार झारखंड में एनडीए के मतों में भी इजाफा होगा.

Jharkhand ABP News C Voter Opinion poll : झारखंड में इंडिया गठबंधन की बढ़ी  टेंशन

इस बार झारखंड में एनडीए को 58 फ़ीसदी वोट मिल सकते हैं जबकि ओपिनियन पोल के मुताबिक इंडिया एलायंस के खाते में झारखंड के 32 फ़ीसदी लोगों का वोट जाएगा. बात अगर अन्य दलों की करें तो भले ही उनको सीट नहीं मिलती हुई दिख रही हों लेकिन उनके खाते में भी झारखंड के 10% वोट जा रहे हैंं. दरअसल 2019 की तरह ही 2024 में भी इस बार एनडीए को झारखंड के लोगों का वोट मिलता हुआ दिख रहा है.

अगर वर्ष 2019 की बात करें तो साल 2019 के भी चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को 12 सीटें मिली थीं, जिसमें 11 सीट बीजेपी की थी जबकि एक सीट आजसु को मिली थी. मतों के प्रतिशत की बात करें तो 2019 के चुनाव में एनडीए को झारखंड में 56 फीसदी वोट मिले थे. तब यूपीए के खाते में 2019 के चुनाव में दो सीटें आई थीं, जबकि मतों का प्रतिशत 31.6 था. झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं. इन सीटों की बात करें तो 14 में से 11 सीट बीजेपी, आजसू ने एक, कांग्रेस ने एक जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी एक सीट जीती थी.

2014 के चुनाव में झारखंड में NDA को 12 सीटें मिली थींं, वहीं मतों का प्रतिशत 40 था, दूसरी तफर UPA के खाते में 2 सीटें आई थीं, वहीं मतों का प्रतिशत मात्र 9.3 ही था. झारखंड में भले ही महागठबंधन की सरकार हो लेकिन लोकसभा के चुनाव में मोदी मैजिक चलने के पूरे आसार हैं. ओपिनियन पोल के लिए देश के तकरीबन सभी बड़े प्रदेशों में सर्वे किया गया है. सैंपल साइज के तौर पर 1,18,616 लोगों की राय जानने की कोशिश की गई थी. इसके जरिये लोकसभा की 95 फीसद सीटों का प्रतिनिधित्‍व किया गया है. देश में अपनी तरह का यह सबसे बड़ा ओपिनियन पोल सर्वे है. आगामी आम चुनाव से ठीक पहले यह सर्वे कर वोटर की भावनाओं और उनकी प्राथमिकताओं का पता लगाने की कोशिश की गई है. इसके जरिये भारत की मौजूदा राजनीतिक स्थितियों की मुकम्‍मल तस्‍वीर भी उभर कर सामने आएगी. 

Report By :- ANJALI TIWARI, POLITICAL DESK, NATION EXRRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309