Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची सीट पर यशस्वनी सहाय की जीत तय, BJP के संजय सेठ को रांची की जनता ने नकार दिया है: हाजी सऊद आलम

0 562

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने झारखंड में हुए तीसरे चरण के मतदान के बाद रांची सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की जीत का दावा किया है. हाजी सऊद आलम ने रांची सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय के प्रति अपना भरोसा जताने के लिए शहरी और ग्रामीण मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि मतदाताओं के रुझान को देखते हुए रांची सीटो पर हुए चुनाव में इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार और रांची की बेटी यशस्वनी की जीत सुनिश्चित है.

इटली से लॉ कर लौटी बिटिया रांची के चुनावी मैदान में... क्या खत्म कर पाएगी कांग्रेस का सूखा? - News18 हिंदी

- Advertisement -

हाजी सऊद आलम ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों और झूठे वायदों को देखते हुए जनता ने इस चुनाव में भाजपा से दूरी बना ली है, जिसका पूरा फायदा इंडिया अलायंस के उम्मीदवारो को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने और अपने अधिकारों को पाने के लिए जनता ने जिस तरह का भरोसा इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों के प्रति जताया हैं, उसे हम कायम रखेंगे. रांची के मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित अंजुमन इस्लामिया नूरिया के कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए सदर हाजी सऊद आलम ने राज्य के तीसरे और देश के छठे चरण के लिए हुए मतदान को लेकर झारखंड के आदिवासी-मूलवासी सहित अन्य मतदाताओं का आभार प्रकट किया है. कहा कि जनता ने भारी संख्या में गर्मी में घरों से निकलकर मतदान किया.उन्होंने कहा कि जमशेदपुर,धनबाद और रांची लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के खाते में आयेगी

For 2024, parties must focus on young voters - Hindustan Times
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए . हाजी सऊद आलम ने कहा कि तीसरे चरण में हुए मतदान ने साबित कर दिया है कि झारखंड और देश से मोदी की विदाई तय हो गयी है. रांची में हुए चुनाव में वोटरों के रुझान ने बता दिया कि तीसरे चरण में चारों सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी. कहा कि जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, आरक्षण और संविधान बचाने के लिए मतदान किया. इसके लिए जनता का बहुत-बहुत आभार.

Report By:-KHUSHBOO SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309