Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

गिरिडीह में भी इंस्पेक्टर शैलेश ने किया कमाल : अवैध लॉटरी के कारोबार का किया भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार

0 316

CRIME DESK, NATION EXPRESS, गिरिडीह

रांची में भी कोतवाली इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहते हुवे इंस्पेक्टर शैलेश ने कई बड़े केस को अपन सूझ बुझ से

चुटकियों में सुलझाया था

सी तरह आज भी इंस्पेक्टर शैलेश ने अपनी क्षमता का परिचय देते हुवे लॉटरी के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया

लॉटरी के अवैध धंधे में शामिल 5 शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आया शातिर लगभग तीन दशक से लॉटरी के अवैध कारोबार में संलिप्त है और कई युवाओं का भविष्य बिगाड़ चुका है. पकड़ा गया युवक अपना नेटवर्क बनाकर अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था. ऐसा कहा जा रहा है कि युवक पढ़ने लिखने वाले युवाओं और अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले युवाओं को इस धंधे की लत लगाकर उनका भविष्य खराब कर चुका है.

पुलिस ने लॉटरी टिकट की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाबी मोहल्ला से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में लॉटरी टिकट मिली हैं. बरामद किए गए लॉटरी टिकट की कीमत करीब 14.15 लाख रुपये है. गिरफ्तार युवकों में अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, आदित्य दास, मो. इम्तियाज और तालिब खान शामिल हैं. बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ने कहा कि पंजाबी मोहल्ला में लॉटरी टिकट की अवैध खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. इसके आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मदन वर्णवाल के घर पर छापेमारी की. जहां से लॉटरी टिकट की खरीद-बिक्री में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. जिससे कि कई और खुलासे होने की संभावना है. वहीं इनके काम करने के तरीके का भी पता लगा रही है.

- Advertisement -

Sale of banned lottery continues in Rajmahal city

पंजाबी मोहल्ले में अवैध रुप से लॉटरी टिकटों की खरीद बिक्री हो रही थी

जानकारी के मुताबिक, इस धंधे के मास्टरमाइंड द्वारा अपने नेटवर्क के माध्यम से एक दिन में लाखों की अवैध लॉटरी का टिकट बेचा जाता है. इस अवैध कारोबार को संचालित करने के लिए शहरी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर काउंटर बनाकर रखे गए हैं. धंधे में शामिल युवा सुबह शाम काउंटर और अन्य चौक-चौराहों पर खड़े होकर लॉटरी टिकट बेचने का काम करते हैं.  कोलकाता और नागालैंड से मंगाई गई अवैध लॉटरी का टिकट शहरी क्षेत्र में बेचा जाता है और लाखों का कारोबार किया जाता है. उसकी निशानदेही पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई है. पुलिस टीम अवैध लॉटरी के धंधे में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी ने जानकारी दी कि पंजाबी मोहल्ले में अवैध रुप से लॉटरी टिकटों की खरीद बिक्री  किये जाने की सूचना के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कर्रवाई करते हुए मदन वर्णवाल के मकान में छापामारी की. लॉटरी टिकटों की खरीद बिक्री करनेवाले पांच युवकों को यहां से गिरफ्तार किया गया.

Report By :- PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गिरिडीह

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309