Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मां के अवैध संबंध से नाराज बेटा ने युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी

0 591

CRIME DESK, NATION EXPRESS, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध संबंध के चलते एक युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मरने वाले युवक का एक महिला से अवैध संबंध था। जिसके कारण उस महिला का बेटा नाराज था। इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने अब 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।

15 अगस्त को नवागांव गांव में पैरी नदी किनारे एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने युवक की पहचान राजिम के गेवरा नवापारा निवासी यशवंत देवांगन उर्फ बब्बन के रूप में की थी। इसके बाद शव का पीएम कराने के लिए भेजा गया था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में युवक की हत्या बात का सामने आई थी।

- Advertisement -

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

इधर, पुलिस की जांच में ये पता चला कि यशवंत का चौबे बांधा निवासी कुमारी बाई साहू के साथ पिछले 5 साल से अवैध संबंध था। इसी आधार पर पुलिस ने कुमारी बाई के बेटे निखिल साहू(20) को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में ही उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में निखिल ने बताया कि यशवंत का मेरी मां के साथ अवैध संबंध था। इसलिए मैंने उसे मारने का प्लान बना लिया और अपने 2 साथी शंकर साहू ,लोचन साहू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। निखिल ने बताया कि मैंने उसे नवागांव के पास किसी बहाने से बुलाया था। इसके बाद हमने लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव को वहीं छोड़कर हम भाग निकले थे। पुलिस ने निखिल के ही निशानदेही पर उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

Report By :- MINAKSHI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, छत्तीसगढ़

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309