Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रोने से तंग हुआ तो पिता ने ढाई साल की बच्ची का सिर दिवार में दे मारा: हत्या के बाद लाश को सीने से लगाकर झाड़ियों में फेंक आया

0 620

NEWS DESK, NATION EXPRESS, गुजरात

राजकोट में एक पिता द्वारा ढाई साल की बेटी की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यह पिता इतना बेरहम था कि बच्ची की रोने की आवाज से तिलमिला कर दरिंदे ने  ढाई साल की बेटी का सिर दीवार में दे मारा और फिर उसका गला घोंट दिया इतना ही नहीं आरोपी इतना बेखौफ था कि बाद में बेटी की लाश को सीने से लगाकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। जिसका एक सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है।

गला घोंटा, लाश सीने से लगाकर झाड़ियों में फेंक आया पिता, VIDEO | Gujarat  Child Murder Video; Father Killed Her Daughter | Rajkot News - Dainik  Bhaskarइसके बाद शातिर पिता ने अपनी पत्नी को बेटी के लापता हो जाने की झूठी कहानी सुनाई और पत्नी के साथ उसकी तलाश करने में भी जुटा रहा। आरोपी पिता ने शुक्रवार की रात को अपनी पत्नी के साथ पुलिस में बच्ची के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई। जिसके बाद छानबीन में दूसरे शनिवार को बच्चे की लाश गोंडल चौक के सामने झाड़ियों में मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई है। लेकिन जब बाद में पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले तो सारा मामला सामने आया।

- Advertisement -

दरअसल, शनिवार की दोपहर का जो फुटेज मिला, उसमें आरोपी पिता बेटी का शव ले जाते हुए नजर आया। हालांकि, आरोपी तब तक फरार हो गया था।  खिरकार सोमवार की शाम मेहसाणा के रेलवे स्टेशन से आरोपी को अरेस्ट कर लिया। वह ट्रेन से UP भागने की फिराक में था।

आरोपी पिता अमित गोर।आरोपी अमित गोर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ढाई साल की अनन्या उसकी सौतेली बेटी थी। शुक्रवार की दोपहर वह मां के पास जाने की जिद कर रही थी। जिस पर मना किया तो वह रोने लगी। उसे चुप कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी तो उसका सिर दीवार में दे मारा। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उस वक्त बच्ची की मां फैक्ट्री काम करने गई थी। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर आगे की जांच शुरू कर दी है !

Report By :- NAINSI PATEL, BUREAU – IN – CHARGE, NATION EXPRESS, गुजरात

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309