NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
9 साल के बच्चे ने इमरजेंसी कॉल करके पुलिस को बुलाया तो पता चला कि बच्चा सर्दी में नहाना नहीं चाह रहा था और माता-पिता जोर दे रहे थे कि बेटा नहा लो, तो उसने पुलिस बुला ली.
सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब किस्से और घटनाएं देखने-सुनने को मिलती रहती हैं. अब हापुड़ में हुई इस घटना को ही ले लीजिए जहां मां के इतना बोलने पर कि, “बेटा नहा लो” बेटा नाराज हो गया और उसने गुस्से में पुलिस भी बुला ली. जब पुलिस इमरजेंसी कॉल आने पर घर पहुंची तो सारा माजरा पता चलने पर वो भी अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाई.
- Advertisement -
नाराज बच्चे ने बुलाई पुलिस
हापुड़ जिले के एक गांव में एक नौ साल के बच्चे ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया, पुलिस जब उसके घर पहुंची तो उनको समझ में नहीं आ रहा था कि वह अपनी हंसी कैसे रोके. जब पुलिस के बच्चे के घर पहुंची और उसको पूरा किस्सा पता चला, तो डायल 112 का स्टाफ को हंसी आ गई. बच्चे को दरअसल अपनी मां से शिकायत थी क्योंकि उसकी मां ने इतनी ठंड में उसे नहाने के लिए बोल दिया था.
हापुड़ में पुलिस एक कॉल आने के बाद जब गांव में पहुंची तो जानकारी मिली कि ये कॉल एक नौ साल के बच्चे ने की थी. बच्चे ने अपने माता-पिता से नाराज होकर कॉल की थी, उसे शिकायत थी कि पहले माता पिता ने मेरे स्टाइल में बाल नहीं काटने दिए और अब इतनी सर्दी में मुझसे नहाने के लिए कह रहे हैं. माता-पिता बार बार नहाने पर जोर दे रहे थे, इसलिए बच्चे ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली.
Report By :- ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI