Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खुलेआम मुस्लिम बहन-बेटियों के साथ रेप की धमकी देने वाला बजरंग मुनि गिरफ्तार, हंगामा कर रहे समर्थकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0 445

NEWS DESK, NATION EXPRESS, सीतापुर (UTTAR PARDESH)

महंत बोला ‘तुम्हारी बेटियों का रेप करूंगा’, पुलिस सुनती रही:हमेशा 2 से 3 गनर और पीएसी की सिक्योरिटी में रहता है बजरंग मुनि; 1 साल पहले पब्लिक ने पीटा था

सीतापुर में खुलेआम मुस्लिमों की बहन-बेटियों के साथ रेप की धमकी देने वाला बजरंग मुनि 11 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को पुलिस ने बजरंग मुनि को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

उधर, बजरंग मुनि की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थक खैराबाद कोतवाली पहुंच गए थे। समर्थक गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। भीड़ को पुलिस ने पहले समझाया, कुछ तो मान गए और मौके से निकल गए। इसके बावजूद कुछ समर्थक हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा है।  दरअसल, 2 अप्रैल को बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास ने पुलिस की मौजूदगी में विवादित बयान दिया था। 5 दिन पहले बयानबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

वीडियो जारी कर माफी मांगी
शुक्रवार को महंत बजरंग मुनि का एक और वीडियो चर्चा में आ गया। इसमें महंत ने दावा किया कि कुछ लोग उसकी हत्या करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी डीजीपी से 7 दिन में इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद मुनि दास ने वीडियो जारी कर अपने बयान पर माफी मांगी। उसने कहा, ‘अगर मेरी किसी भी बात से माताओं-बहनों को ठेस पहुंची है तो मैं सभी से क्षमा मांगता हूं। मैं सभी नारी जाति का सम्मान करता हूं।’

पुलिस हिरासत में बैठा बजरंग मुनि।

मस्जिद के सामने बजरंग ने दिया भड़काऊ बयान
2 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर 400 से ज्यादा लोगों की भीड़ के साथ खैराबाद में बड़ी संगत आश्रम के महंत बजरंग मुनि ने कस्बे में शोभायात्रा निकाली थी। महंत कार में बैठे थे और उनके पीछे पुलिस के साथ समर्थकों की भीड़ ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए चल रही थी।

दोपहर 2 बजे के यात्रा शीशे वाली मस्जिद के सामने पहुंची। इसके बाद चारों तरफ भगवा झंडे लिए लोगों की आवाज अचानक तेज हो गई। ‘जय श्री राम’ के नारे तेज हो गए, तभी कार में बैठे बजरंग मुनि ने माइक पर बोलना शुरू किया, “मेरी हत्या के लिए सूअरों ने 28 लाख रुपए इकट्ठा किए हैं। मैं बहुत प्यार से तुमको समझा दे रहा हूं कि अगर इस इलाके में तुमने कोई एक हिंदू लड़की छेड़ी, तो मैं खुलेआम तुम्हारे घर से तुम्हारी बहू-बेटियों को उठाकर उनसे रेप करूंगा।”

मेरी हत्या के लिए 28 लाख रुपए जमा कराए गए
वहीं, शुक्रवार को महंत बजरंग मुनि का ट्विवटर पर एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने कहा कि मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला हिंदू विरोधी है। महंत ने बताया कि पूर्व में दो महंतों की हत्या हाे चुकी है। तीसरा महंत मैं हूं जिस पर 9 बार हमला किया गया। मुझे चाकुओं से गोदा गया है। डेढ साल हो गया है मैं दोनों पैरों से चल नहीं पा रहा हूं। 10 दिन पहले भी मेरे ऊपर हमला करने की कोशिश की गई। महंत ने दावा किया कि हमलावर ने कहा था कि मेरी हत्या के लिए 28 लाख रुपए इकट्‌ठा किए गए हैं।

जज कालोनी में बाबा को लेकर आयी पुलिस।

प्रतापगढ़ का रहने वाला है बजरंग मुनि दास
सीतापुर में बड़ी संगत आश्रम का महंत बाबा बजरंग मुनि दास मूलतः प्रतापगढ़ के भोपिया इलाके का निवासी है। तकरीबन 4 साल से यहां आश्रम पर रहकर देखभाल करता है। आश्रम सीतापुर से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि बजरंग मुनि का असली नाम अनुपम मिश्रा है। वह ​​​प्रतापगढ़ जिले के ​औवार गांव का रहने वाला है। ​

बताया जाता है कि मई 2019 में उदासीन अखाड़ा नासिक से निकाला गया था। SO खैराबाद अरविंद सिंह का कहना है कि बाबा और संगत की सुरक्षा के लिए और डेढ़ सेक्शन PAC बल तैनात रहता है। आधा दर्जन गनर बाबा की सुरक्षा में लगे हैं जो शिफ्ट के हिसाब से सुरक्षा देते हैं। पुलिस के मुताबिक, बाबा के खिलाफ धारा 298 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस धारा के तहत सार्वजनिक स्थलों पर आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करना आता है।

पहले भी विवादों में रहा महंत बजरंग

गौरतलब है कि 16 फरवरी 2021 को आश्रम के निकट पड़ी जमीन पर कब्जा करने को लेकर महंत बजरंग मुनि दास और विशेष समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान बाबा और उनके समर्थकों का विशेष संप्रदाय के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। बाबा को भी गंभीर चोटें आई थीं।

उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था। घटना में लोगों पर कार्रवाई न होने के चलते बाबा ने सीतापुर के CO सिटी पीयूष कुमार सिंह पर भी अपनी हत्या करवाने का आरोप लगाया था। बाबा इलाके में तनाव बिगाड़ने और चर्चा में रहने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते रहता है।

Hijab Vivad Students raised slogans Allah Hu Akbar after AMU administration  not get permission to protest SPU | Hijab Row: AMU प्रशासन द्वारा प्रोटेस्ट  की अनुमति न मिलने बाद छात्र छात्राओं ने‘बाबा हमारी बहू-बेटियों को गाली देता रहा, पुलिस खड़ी देखती रही’
खैराबाद के रहने वाले एहतेशाम हुसैन बताते हैं, “सबसे ज्यादा दुख तब हुआ, जब महंत लगातार हमारी बहू-बेटियों को गाली दे रहा था और पुलिस वाले उसे चुपचाप खड़े सुन रहे थे। यहां का प्रशासन बाबा के साथ मिला हुआ है। यहीं वजह है कि वह आए दिन लोगों से झगड़ता रहता है और कोई उसके खिलाफ एक्शन भी नहीं लेता।”

‘रेप की धमकी के बाद आश्रम की तरफ जाने से डर रहीं महिलाएं’
खैराबाद कस्बे की मेन मार्केट में सिलाई की दुकान चलाने वाली महिला ने ऑफ द कैमरा हमें बताया, “जुलूस के दिन हुए बवाल के बाद यहां लोगों ने बड़ी संगत की तरफ जाना ही बंद कर दिया है। जब यहीं रहने वाले लोग हमारी बच्चियों को खुलेआम रेप की धमकी देंगे, तो कैसे कोई चैन से रह सकता है। हमने तो अपनी बेटी को संगत की तरफ जाने से ही मना कर दिया है।

Report By :- KARISHMA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, सीतापुर (UTTAR PARDESH)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309