रांची पुलिस और NDRF की लापरवाही से मां ने अपने जिगर के टुकड़े को हमेशा के लिये खो दिया…. हज हाउस के पास जमकर बवाल
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हज हाउस के पास तालाब में एक बच्चे के डूबने के बाद आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा किया, सड़क जाम कर दिया और अरगोड़ा-कडरू मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा. हटिया डीएसपी पीके मिश्रा की पहल के बाद जाम हटाया गया.
क्या है पूरा मामला
- Advertisement -
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हज हाउस के पास तालाब में 14 वर्षीय बच्चा डूब गया. बच्चे के डूबने के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर हज हाउस के पास सड़क जाम कर दिया. परिजनों का आरोप है कि अगर प्रशासन समय पर मदद करता तो बच्चे को डूबने से बचाया जा सकता था. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय इरसाद नहाने के लिए तालाब में गया था, इसी दौरान वह पानी में डूब गया. सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर इरशाद को बचाने का प्रयास किया लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके. परिजनों ने प्रशासन से मदद मांगी थी लेकिन उन्हें मदद नहीं मिल सकी.
इरशाद के डूबने के बाद स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों के साथ हज हाउस के पास सड़क जाम कर दिया. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा तैयारियों में जुटी पुलिस को तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में हज हाउस पहुंचना पड़ा. हटिया डीएसपी पीके मिश्रा, अरगोड़ा थानेदार आलोक सिंह और रैफ के दर्जनों जवान मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया.
मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
हटिया डीएसपी और वहां मौजूद पुलिस बल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भीड़ को काबू में रखा, मौके पर अरगोड़ा सीओ को बुलाया गया. परिजनों को समझाया गया कि अगर वे मृतक का पोस्टमार्टम कराएंगे तो आपदा विभाग की ओर से उन्हें चार लाख का मुआवजा मिलेगा. पुलिस के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने भी परिजनों को समझाया, जिसके बाद वे माने और सड़क जाम हटाया गया.
टायर जलाकर किया हंगामा, वाहन में की तोड़फोड़
इससे पहले सड़क जाम करने के बाद भीड़ ने सड़क पर आग जलाकर हंगामा किया. भीड़ ने सड़क से गुजर रहे एक वाहन का शीशा भी तोड़ दिया. जाम खुलने के बाद हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिसकर्मियों को तैरना नहीं आता था, जिस कारण वे तालाब में नहीं उतर सके.

इरशाद के डूबने के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ हज हाउस के पास सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण स्कूली बसें जहां-तहां फंसी गई। सड़क पर टायर जलाकर जाकर विरोध किया जा रहा है। कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है। मौके पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा, अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह मौजूद हैं, साथ ही कई थानों की पुलिस भी वहां कैंप किए हुए हैं। पुलिस अधिकार स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ही आक्रोशित टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शव को बीच सड़क रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। और दोषी प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक के पिता का नाम हुसैन खान बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तालाब पहुंच चुकी थी पुलिस ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और और बच्चे को बचाने में लग गई। पानी अधिक होने के कारण इस तरह की घटना घटी है। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी जो तालाब पर पहुंचे पुलिसकर्मी को तैरने नहीं आती
Report By :- KHSUHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI