Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हिंदपीढ़ी से लापता हुई सगी बहनों को लेकर पुलिस को मिली अहम जानकारी… जल्द होगा खुलासा

0 610

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से 11 जनवरी को लापता हुई दो सगी बहनों, रहनुमा परवीन (20) और अमरीना परवीन (18), के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी, और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।

रहनुमा और आमरीना कहां गई! रांची में गायब हुई सगी बहनों का तीन दिन बाद भी  सुराग नहीं, फोन पर कहा था ऑटो कहीं और ले जा रहा है | THENEWSPOST.inक्या है मामला?
बता दें कि अपहृत युवतियों के चाचा ने पुलिस को बताया था कि दोनों बहनें 11 जनवरी की दोपहर 12.30 बजे अपने घर से कांटाटोली के समीप मंगल टावर स्थित आधार केंद्र जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद दोपहर के करीब 1.20 बजे एक भतीजी ने फोन कर अपने पिता से कहा कि ऑटो चालक ने उनसे मोबाइल और पर्स छीन लिया है। जबरन कहीं दूसरी जगह पर ले जा रहा है। इतना बोलने के बाद फोन कट गया. दोबारा फोन करने पर फोन बंद मिला। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया है। बाद में पुलिस को दोनों का आखिरी लोकेशन ओरमांझी में मिला था। 

- Advertisement -

पुलिस को जांच में मिली अहम जानकारी
रांची के हिंदपीढ़ी से लापता हुई सगी बहनों को लेकर पुलिस को मिली अहम  जानकारी, जल्द होगा खुलासापुलिस को जांच के दौरान लड़कियों का आखिरी लोकेशन ओरमांझी में मिला। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी में कई थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है, जिनमें हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, कोतवाली, बीआईटी और पंडरा के ओपी प्रभारी शामिल हैं।

परिजनों में चिंता
परिजनों ने घटना के संबंध में अपहरण की आशंका जताई है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और तेजी से जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मिले सुराग के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

गायब 2 सगी बहनों के परिजन से मिलने पहुंचे मंत्री इरफान, कहा- सरकार वापसी के लिए करेगी मदद 

रांची: गायब 2 सगी बहनों के घर पहुंचे मंत्री इरफान, कहा- सरकार वापसी के लिए  करेगी मदद – lagatar.in

रांची हिंदपीढ़ी से गायब 2 सगी बहनों के परिजनों से मिलने आज स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी उनके आवास पर पहुंचे। मौके पर अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले को लेकर गंभीर हैं। सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है। सरकार पूरे परिवार के साथ खड़ी है। जल्द दोनों लड़कियों को वापस लाया जाएगा। इरफान अंसारी के साथ साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अजय नाथ शाहदेव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान और शहजादा अनवर आदि भी मौजूद थे। 

#nationexpress रांची से लापता दो सगी बहनों के परिवार से मिले हुसैन खान

Report By :- AAKANSHA SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309