CITY SP राज कुमार मेहता और कोतवाली DSP प्रकाश सोय की मेहनत रंग लायी ! रांची से गायब दो सगी बहन कर्नाटक से मिली, आज रात तक वापसी संभव
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
बड़ी खबर : मिल गई रांची से गायब 2 सगी बहनें, अपहरण नहीं साजिश के तहत हुई थी फरार!
रांची के हिंदपीढ़ी से गायब दोनों लड़कियां मिल गई हैं। पुलिस ने उन्हें कर्नाटक से बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों को आज देर शाम तक रांची लेकर पुलिस पहुंच सकती है। इसके बाद ही पूरी कहानी साफ हो सकती है। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के थर्ड स्ट्रीट स्थित अपने घर से निकली दो बहनें शनिवार की दोपहर अचानक गायब हो गईं।
- Advertisement -
परिजनों ने अपहरण किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत की। पुलिस को दिए आवेदन में अल्तमस जहां ने बताया था कि उसकी बहनें रहनुमा परवीन और अमरीना परवीन आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए दोपहर 12:30 बजे घर से निकलकर कांटाटोली स्थित मंगल टावर गई थीं। दोनों वहां पहुंचीं या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।
![]()
पिता को फोन कर बताई थी परेशानी
अब तक की जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब 1:20 बजे पिता के मोबाइल पर एक बहन ने रोते हुए फोन किया। कहने लगी कि ऑटो रिक्शा वाला फोन व बैग छीन रहा है। इसके बाद तुरंत मोबाइल बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी नहीं लगा। इसके बाद दोनों बहनों की खोजबीन शुरू की गई।
काफी प्रयास के बाद भी न तो फोन लगा और ना ही दोनों बहन के बारे में कोई जानकारी मिली। देर रात तक दोनों बहनें अपने घर नहीं लौटी थीं। लिखित शिकायत देने के बाद भी जब देर शाम तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की, तो पीड़ित परिजन भड़क गए। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई।
ओरमांझी में मिला मोबाइल का अंतिम लोकेशन
टेक्निकल सेल के माध्यम से पुलिस को लापता बहनों के मोबाइल का अंतिम लोकेशन ओरमांझी में मिला। हालांकि कुछ स्पष्ट लोकेशन नहीं मिल पा रहा था। अब पुलिस को दोनों के कर्नाटक में होने की जानकारी मिली। जहां दोनों को बरामद कर लिया गया। पुलिस फिलहाल यह जानने में जुटी है कि आखिर वहां तक दोनों बहनें कैसे पहुंचीं। लापता होने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। मंत्री ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। पीड़ित के आवास से ही मंत्री ने रांची एसएसपी से बातचीत भी की। इसके बाद मंत्री ने पीड़ित परिवार को 72 घंटे के भीतर दोनों लड़कियों के सकुशल घर वापसी का आश्वासन दिया था।
CITY SP राज कुमार मेहता और कोतवाली DSP प्रकाश सोय की मेहनत रंग लायी

बता दें हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों लड़कियां 11 जनवरी की शाम से गायब थी।परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए हिंदपीढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अज्ञात ऑटो चालकों पर मामला दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी राँची ने सिटी एसपी राज कुमार मेहता के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढ लाने का टास्क दिया था। टेक्निकल सेल की मदद से सिटी एसपी राज कुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन दिनों तक कई राज्य के कई जिले सहित राज्य से बाहर भी तीन राज्यों में छापेमारी की है।उसके बाद पुलिस को यह सूचना मिली कि दोनों लड़कियां कर्नाटक में हैं।इसके बाद पुलिस की एक टीम ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से दोनों को बरामद कर लिया।
बता दें लड़कियों के गायब होने के मामले ने राजधानी में तूल पकड़ लिया था, जबकि पुलिस बार-बार लोगों को यह भरोसा दिला रही थी कि दोनों लड़कियों का सुराग हासिल हो चुका है जल्द ही दोनों बरामद कर ली जाएंगी।मंगलवार को राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी भी लड़कियों के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI