Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने नशे के धंधेबाजों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, भाभी जी के 3 देवर ब्राउन शुगर और लाखों रुपए के साथ गिरफ्तार

0 325

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची में पुलिस ने नशे के सौदागर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोंदा थाना क्षेत्र के कांके गांधी नगर से नशे का धंधेबाजी में शामिल पूर्व सिपाही सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। गोंदा थाना क्षेत्र से कोतवाली और सदर डीएसपी के नेतृत्व में बड़ी कारवाई की गई है।

11.27 ग्राम ब्राउन शुगर और लाखों रुपए बरामद

- Advertisement -

इसी दौरान गिरफ्तार अपराधियों के पास से 11.27 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है। तीनों तस्करों के पास से पास से 2 लाख 13 हजार 800 रुपया भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में रमीज राजा, राजा साहा और सुजीत कुमार शामिल है। इनमें से आरोपी ड्रग पेडलर रमीज राजा जैप 7 का बर्खास्त जवान बताया जा रहा है।

Ranchi Breaking : ब्राउन शुगर सहित कैश बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में लगातार नशे का धंधा फल-फूल रहा है। जिसके बाद डीएसपी सदर और डीएसपी कोतवाली के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत तीनों की गिरफ्तारी की गई है।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309