अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत ! टेक ऑफ के बाद पक्षियों के झुंड से टकरा गया प्लेन
NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी। एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।
हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
- Advertisement -
हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…



एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।
10 मिनट की देरी से छूटी थी फ्लाइट: भूमि चौहान
![]()
अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 230 यात्री थे। इस फ्लाइट से भूमि चौहान को भी लंदन जाना था, लेकिन ट्रैफिक में फंसने उनकी फ्लाइट छूट गई। वह बोर्डिंग नहीं कर पाई। हादसे की खबर के बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया।
Ahmedabad Plane Crash Live Updates: एक नजर में जानिए हादसे के बारे में
- विमान में कुल (242 लोग) 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे शामिल
- पैसेंजर्स लिस्ट में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का भी नाम
- अहमदाबाद प्लेन हादसे में विदेशी नागरिक भी थे सवार
- पायलट ने भेजा था खतरे का मैसेज
- एयर इंडिया के प्लेन में 61 विदेशी नागरिक थे सवार
- प्लेन में 169 भारतीय, ब्रिटेन के 53 यात्री, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक यात्री शामिल
मदद के लिए Hotline number 1800 5691 444
Ahmedabad Flight Crash Live Updates: पहले धमाका हुआ, देखा कि हर जगह लाशें पड़ी हैं
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा “मैं घर पर था जब हमने एक बहुत बड़ी आवाज़ सुनी। जब हम यह देखने के लिए बाहर गए कि क्या हुआ था, तो हवा में घने धुएं की एक परत थी। जब हम यहाँ आए, तो दुर्घटनाग्रस्त विमान से मृत शरीर और मलबा हर जगह बिखरा हुवा है
इन प्वाइंट्स में समझें क्रैश की वजह
-
- अहमदाबाद से टेक ऑफ करने के बाद प्लेन अभी केवल 825 फीट की हाइट पर ही पहुंच पाया था। इतने समय में कम ऊंचाई पर लिफ्ट हासिल करने में पायलट से चूक हुई।
- एक्सपर्ट्स का कहना है कि विमान का लैंडिंग गियर अभी नीचे ही था और प्लेन के इंजन ने अपना थ्रस्ट खो दिया था।
- विमान हादसे की एक वजह प्लेन का पक्षियों से टकराना भी माना जा रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि पायलट ने गलत टेक-ऑफ कॉन्फिगरेशन लिया हो।
- पायलट को इतनी चढ़ाई पर बने रहने के लिए संघर्ष करना पड़ा होगा। उसने मेडे कॉल किया, लेकिन उसे संभलने का समय नहीं मिल पाया और प्लेन दुर्घटना का शिकाय हो गया।
- प्लेन को अहमदाबाद से लंदन तक जाना था। इस दूरी के लिए प्लेन में काफी ईंधन भरा गया था। क्रैश के बाद इसमें ब्लास्ट की वजह से स्थिति भयावह हुई होगी।
- Report By :- SHWETA SINGH NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
-