Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नीले ड्रम के बाद अब ट्रॉली में मिला पति ! मुस्कान की राह पर रजिया… जो अटैची सऊदी अरब से लाया, उसमें ही पति को कर दिया पैक, भांजे के साथ था प्रेम प्रसंग

0 329

CRIME DESK, NATION EXPRESS, देवरिया

पत्‍नी ने प्रेमी संग मिलकर ऐसे की पति की हत्‍या, नीले ड्रम वाली मुस्‍कान भी पानी-पानी हो जाए

मेरठ की मुस्कान की राह पर देवरिया की रजिया खातून भी चल पड़ी। रिश्तों की परवाह किए बिना प्रेमी (ननद के बेटे यानी भांजे) के साथ मिलकर शनिवार की रात पति नौशाद की बेरहमी से हत्या कर दी। शव को दो टुकड़ों में काटकर ट्रॉली बैग में भर दिया। इसके बाद सूटकेस को घर से 55 किमी दूर फेंक दिया। रविवार सुबह तरकुलवा क्षेत्र में किसान ने खेत में ट्रॉली बैग देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो सूटकेस के अंदर शव मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। हालांकि, पत्नी ने एक गलती कर दी थी। उसने पति को उसी ट्रॉली बैग में भरा, जिसे वह दुबई से लेकर आया था। ट्रॉली बैग में एयरपोर्ट का बार कोड लगा था। उससे शव की पहचान नौशाद अहमद (38) पुत्र मन्नू अहमद के तौर पर हुई।

- Advertisement -

पुलिस नौशाद के घर मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव पहुंची, तो पत्नी राजिया ने पति के लापता होने की कहानी सुनाई। वह खुद जोर-जोर से रोने लगी। लेकिन, जैसे ही पुलिस ने घर के अंदर तलाशी ली तो पूरी तस्वीर साफ हो गई। कई जगह खून के निशान मिले। पुलिस ने राजिया को हिरासत में ले लिया। सख्ती की गई तो वह टूट गई। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की बात कबूल कर ली। पत्नी ने बताया कि उसका भांजे रुमान के साथ संबंध है। पति उन दोनों के बीच बाधा बन रहा था। इसलिए भांजे के साथ मिलकर पति को मार डाला। आरोपी भांजा रुमान फरार है।

Deoria Murder: भांजे Boyfriend के लिए पत्नी ने किया Husband का Murder |  Suitcase | Crime | UP Newsनौशाद और राजिया की 6 साल की एक बेटी आतिफा है। वारदात के बाद पिता मन्नू अहमद का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कह रहे हैं कि बहू के चक्कर में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया। नौशाद दुबई में ड्राइवर था। वह 10 दिन पहले ही घर आया था। वहीं, मृतक की बहन निशा का कहना है- मेरे भाई दुबई रहते थे। एक सप्ताह पहले आए थे। उनको फिर वापस जाना था। लेकिन, उससे पहले हत्या हो गई। भाभी का उसके सगे भांजे से अफेयर था। दोनों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की है। जान से मारकर, सूटकेस में भरकर फेंक दिया। इसके बाद हम लोगों को पता चला। इन दोनों की फांसी की सजा हो।

पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बुर्केे में खड़ी आरोपी पत्नी रजिया है।चलिए सिलसिलेवार तरीके से पूरा घटनाक्रम पढ़ते हैं…

रविवार सुबह 8 बजे तरकुलवा के पटखौली गांव के जितेंद्र गिरी अपने खेत पहुंचे। वहां एक ट्रॉली बैग पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास का इलाका बैरिकेड कर दिया। एएसपी अरविंद वर्मा, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ माैके पर पहुंचे। ट्रॉली बैग खोला तो उसमें युवक की दो टुकड़ों में लाश थी। कमर से सिर तक के हिस्से को प्लास्टिक में लपेटा गया था। कमर से पैर तक का हिस्सा बोरे में था। सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस ने पूरा बैग चेक किया। लेकिन शिनाख्त हो पाए, ऐसा कुछ नहीं मिला। इसके बाद एएसपी की निगाह ट्रॉली बैग में लगे बार कोड पर पड़ी। यह बार कोड एयरपोर्ट पर एंट्री के समय लगाया जाता है। पुलिस ने तुरंत एयरपोर्ट के अफसरों से बात की। कुछ ही देर में बैग पर लगे बार कोड की डिटेल से शव की शिनाख्त नौशाद के रूप की गई। ट्रॉली बैग से कुछ ही दूरी पर एक विदेशी सिमकार्ड भी बरामद हुआ।

नानी और मौसी के साथ नौशाद की बेटी।घर में मिला एक और सूटकेस, उसमें खून लगा था

पुलिस नौशाद के घर पहुंची। पत्नी राजिया से पूछताछ की। वह पहले तो पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस ने शक होने पर घर की तलाशी ली तो खून लगा एक और सूटकेस मिला। इसके बाद राजिया से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में राजिया ने बताया कि शनिवार रात नौशाद को नशा कराया, जब वह पूरी तरह नशे में धुत हो गया तो भांजे को बुला लिया। पहले नौशाद की गला दबाकर हत्या की। शव की पहचान न हो पाए, इसलिए उसे नुकीले हथियार से क्षत-विक्षत किया। घर में दो सूटकेस थे, पहले शव को छोटे सूटकेस में डालने की कोशिश की। उसमें शव न आने पर राजिया और रुमान इसे बड़े सूटकेस में भरने लगे।

muskan saurabh case of meerut and razia naushad case of deoria read inside  story of wife killed husband मेरठ की मुस्‍कान, देवरिया की रजिया की कहानी  में बस इतना फर्क; पढ़ें पत्‍नीबड़े सूटकेस में भी भी शव नहीं आ रहा था। इसके बाद दोनों ने नौशाद के शव को दो टुकड़ों में काटा। फिर बड़े सूटकेस में भरा। वारदात के वक्त घर में सिर्फ 6 साल की बेटी और बुजुर्ग पिता थे। पिता घर के बाहरी हिस्से में रहते हैं। ऐसे में उनको कुछ पता नहीं चल पाया। बच्ची को पत्नी ने एक कमरे में सुलाकर कमरा बंद कर दिया था।

अब पढ़िए पुलिस का खुलासा…

रात 2 बजे की गई हत्या इस संबंध में उनके भाई की पत्नी नगमा खातून ने तहरीर दी। मुकदमा मईल थाने पर दर्ज किया गया। विवेचना के सिलसिले में उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना उर्फ शीबा से पूछताछ की गई। उन्होंने जुर्म का इकबाल करते हुए बता दिया कि हत्या में खुद भी शामिल रही हैं। इनके पति का भांजा है, रोमान और उसका मित्र हिमांशु तीन लोग इस हत्या में शामिल रहे हैं। यह हत्या शनिवार -रविवार की मध्य रात्रि में दो बजे के आसपास की गई थी।

शव को दो टुकड़े करके सूटकेस में भरा गया था।

रुमान और हिमांशु बोलेरो लेकर पहुंचे

रुमान और हिमांशु रात बोलेरो गाड़ी लेकर पहुंचे। हत्या के बाद ट्राली बैग में शव को लपेटकर रोमान और हिमांशु जो पार्ट टाइम ड्राइवर के काम करते हैं। बोलेरो की तलाश की जा रही है। डेड बॉडी को बोलेरो से लेकर चले और तरकुलवा क्षेत्र में डिस्पोज कर दिया। पुलिस टीम ने 6 घंटे में ही अनावरण कर दिया।

UP के Deoria में मामी रज़़िया ने 'प्रेमी' भांजे के साथ मिलकर पति के  टुकड़े-टुकड़े किए?10 दिन पहले दुबई से घर आया था नौशाद

एएसपी अरविंद वर्मा ने बताया- नौशाद की हत्या उसकी पत्नी और सगे भांजे ने की है। दोनों के बीच अफेयर था। एक साल पहले भी नौशाद दुबई से आया था। तब उसे पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला था। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। इसमें तय हुआ कि पत्नी अब प्रेमी से नहीं मिलेगी। लेकिन, नौशाद के दुबई जाने के बाद दोनों फिर से मिलने लगे थे। गांव के लोगों का कहना है कि नौशाद का व्यवहार अच्छा था। पत्नी के अफेयर पता चलने के बाद भी उसे कबूल कर लिया था। पत्नी ने जो कृत्य किया है, उसकी सजा फांसी होनी चाहिए।

Report By :- ANJALI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, देवरिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309