होटल में जिस्मफरोशी के गंदे खेल पर रांची पुलिस का पहरा : 3 होटलों से आपत्तिजनक हालत में मिलीं 12 लड़कियां व 6 लड़के, विदेश से लाई जा रहीं लड़कियां
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
Hotel में चल रहा था अय्याशी का खेल, Raid में हुआ बड़ा खुलासा …
शहर के कई होटलों में चोरी-छिपे देह व्यापार चल रहा है। मोटी रकम कमाने के लिए देश के अलावा विदेश से भी लड़कियां लाई जा रही हैं। इस गंदे खेल पर किसी को शक न हो, इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। लड़कियों की तस्वीरें भेजकर ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। इसका खुलासा सदर और बरियातू थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के बाद हुआ।
- Advertisement -
रांची एसएसपी की क्यूआरटी ने तीन अलग-अलग होटलों में एक साथ छापेमारी कर एक दर्जन लड़कियों और छह लड़कों को पकड़ा है। छापेमारी के दौरान ये सभी लड़कियां और लड़के आपत्तिजनक अवस्था में थे। पकड़े गए सभी लड़कियों और लड़कों से पूछताछ की जा रही है। होटल के कमरों से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी पुलिस ने जब्त की हैं।
पकड़ी गई लड़कियों ने बताया है कि वे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वे देह व्यापार का धंधा करती हैं। मोटी रकम देकर उन्हें रांची लाया जाता है। ग्राहकों को उनकी तस्वीरें भेजी जाती हैं। फिर पसंद करने के बाद ग्राहक को होटल में कमरे बुक करने को कहा जाता है। कमरों की बुकिंग ऑनलाइन ही की जाती है। पुलिस अब पकड़ी गई लड़कियों से उन्हें लाने वाले दलालों और होटल संचालक की भूमिका के बारे में पूछताछ कर रही है।
स्टेशन रोड में पहले आ चुके हैं कई मामले
शहर के अन्य इलाकों में भी देह व्यापार का धंधा होता पकड़ा गया है। स्टेशन रोड में पुलिस कई बार कार्रवाई कर कुछ होटलों से युवक-युवतियों को पकड़ चुकी है। उस समय पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि रेलवे स्टेशन होने के कारण बाहर से आकर होटलों में ठहरने वालों को डिमांड करने पर लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। बदल में मोटी रकम वसूली जाती थी।
हर हफ्ते बदलती हैं लड़कियां, किराए के मकान में ठहराते हैं दलाल
देह व्यापार के इस खुलासे के बाद पुलिस उन होटलों के कर्मचारियों और लड़कियों को लाने में भूमिका निभाने वाले दलालों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस को पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि उन्हें रांची लाने वाले दलाल हैं। उन्हें रांची में दिन के हिसाब से पेमेंट होता है। एक लड़की एक सप्ताह या दो सप्ताह के लिए आती है। फिर वापस चली जाती है। दलाल हर हफ्ते लड़कियों को बदल-बदल कर रांची लाते हैं। उन्हें रांची में किराए के फ्लैट लेकर ठहराया जाता है। वापसी के समय उन्हें दलाल एक साथ तय रकम देते हैं।
दोषियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई: एसएसपी
रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि तीन टीमों ने एक साथ छापेमारी की है, जिसमें कई लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद पूरे रैकेट को चलाने में शामिल दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होटल में कैसे अनैतिक कारोबार चल रहा था और कौन लोग इसमें शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।
Report By :- SHIWANI TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI