Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चांद नजर नहीं आया : रविवार से 1444 हिजरी इस्लामी नए वर्ष का आगाज, 9 अगस्त को दसवीं मोहर्रम

0 411

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

मोहर्रम महीने का चांद 29 जुलाई को नजर नहीं आया. ऐसे में आगामी 9 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को यौमे आशुरा यानी दसवीं मोहर्रम है. यह एलान एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने किया. उन्होंने कहा है कि 29 जुलाई अनुसार 29 जिलहिज्जा 1443 हिजरी को रांची समेत राज्य के 60 स्थानों में इस्लामी नए वर्ष 1444 हिजरी मुहर्रम महीने का चांद देखने की व्यवस्था की गई थी.

UP Prohibition on taking out processions on Muharram in the state  instructions given to all DM | UP: राज्य में मोहर्रम पर जुलूस निकालने पर  रोक, सभी डीएम को दिए गए निर्देश |मगर रांची के अलावा रामगढ़, धनबाद, जमशेदपुर, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, दुमकी आदि में मुहर्रम का चांद नजर नहीं आया. इसके अलावा पटना, पुरनिया, गया, कोलकाता, लखनऊ, बरैली शरीफ, मुबारकपुर, गुजरात, मुम्बई, बेंगलूर, रायपुर, कटक, राजस्थान आदी से चांद देखने के संबंध में संपर्क किया गया. मगर कहीं भी चांद देखे जाने की सूचना नहीं मिली. ऐसे में दारुल कजा एदार ए शरीया झारखंड इसलामी मरकज, हिंदपीढ़ी से निर्माण लिया गया कि आगामी 9 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को यौमे आशुरा यानी दसवीं मोहर्रम है.

- Advertisement -

इस्लामी नव वर्ष 2021 एचडी छवि फोटो हिजरी चित्र वॉलपेपर – Top Government Jobsइसी दिन राज्य भर में इमामे हुसैन और तमाम शहीदाने करबला की याद मनाई जाएगी. 31 जुलाई रविवार से 1444 हिजरी इस्लामी नए वर्ष का आगाज हो जाएगा.

Report By :- ISHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309