Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

2018 बैच के युवा दरोगा झारखंड पुलिस के दामन पर लगा रहे हैं धब्बा, खाकी का रौब दिखाकर दुष्कर्म और यौन शोषण जैसे संगीन घटनाओं को दे रहे हैं अंजाम

0 527

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में वर्ष 2018 बैच के युवा दरोगा वर्दी को दागदार कर रहे हैं। सबसे अधिक रांची जिला बल में तैनात दरोगा अलग अलग मामलों में फंस रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। एसएसपी किशोर कौशल ने कुछ दिन पहले चान्हो के थानेदार विवेकानंद दुबे को अवैध बालू का कारोबार करने के आरोप में संस्पेंड किया था।

लालपुर थाना में पदस्थापित दरोगा मजिद आलम पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज है। मजिद के खिलाफ हजारीबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है, इस वजह से अभी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। मजिद आलम थाना में अपना काम कर रहे हैं।

- Advertisement -

युवा दरोगा युवतियों को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे हैं। दरोगा पर लगातार दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज हो रही है। कई दरोगा जेल जा चुके हैं। कई दरोगा के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है। दरोगा युवतियों से पहले फेसबुक और अन्य माध्यम से दोस्ती कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें शादी का झांसा दे रहे हैं। झांसा में लेने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

पीड़िताओं के द्वारा शादी करने की बात बोली जा रही है तो आरोपी दरोगा साफ इंकार कर दे रहे हैं। छह युवा दरोगा पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। इसमें हजारीबाग में पदस्थापित सार्जेंट मेजर दीपक टोप्पो जेल भी जा चुके हैं।

केस 1: अवैध बालू चलाने वाले दरोगा हुआ संस्पेंड

चान्हो के थानेदार विवेकनंद दुबे पर अवैध बालू चलाने के आरोप में एसएसपी को शिकायत मिली थी। एसएसपी ने इसकी जांच की जिम्मेवारी डीएसपी को दिया था। जांच में थापनेदार दोषी पाया गया और थानेदार पर कार्रवाई करते हुए उसे संस्पेंड कर दिया गया।

केस 2: दहेज प्रताड़ने के मामले में दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

लालपुर थाना में प्रदस्थापित दरोगा मजिद आलम के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। इस मामले में दरोगा की पत्नी और उसके परिवार के लोग कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में दरोगा की पत्नी की बहन की मौत हो गई। इस मामले में दरोगा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है।

केस 3: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

सितंबर 2021 को दारोगा गुंदीप कुमार के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया।

रांची पुलिस के दामन पर लगा दाग, दारोगा ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक  संबंध, मामला दर्ज - NEWSWINGकेस 4: शादी की बात बोलकर किया दुष्कर्म

हजारीबाग में सार्जेंट के पद पर कार्यरत दीपक टोप्पो के खिलाफ हजारीबाग महिला थाना में एक युवती ने दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता आरोपी के स्कूल में पढ़ती थी। इस वजह से आरोपी ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया।

केस 5: नर्स को झांसा में लेकर किया शोषण

शादी के झांसा देकर शिकारीपाड़ा की एएनएम (नर्स) से दुष्कर्म करने के मामले में धनबाद के बलियारपुर थाना के दारोगा मोहन मरांडी के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज हुई है। नर्स ने दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने दोस्ती करने के बाद पीड़िता को झांसा में लिया था।

केस 6: दोस्ती करने के बाद किया दुष्कर्म

बिरसानगर थाना में पदस्थापित दरोगा रवि रंजन कुमार के खिलाफ युवती ने साकची थाना में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पीड़िता का कहना है कि दोस्ती करने के बाद आरोपी ने शादी करने की बात कही थी। शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार कर दिया।

केस 7: शादी की बात बोलकर कई बार बनाया अवैध संबंध

मांडू थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी ने उसी थाना में पदस्थापित महिला दरोगा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। शादी का झांसा देकर दरोगा को अपने जाल में फंसाने वाले आरोपी मो मिराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Police Jharkhand - Jharkhand Police Logo - Free Transparent PNG Download -  PNGkeyकेस 8: पेंट्रोलिंग में तैनात पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

रांची के पुंदाग की एक महिला ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हाइवे पेट्रोल में तैनात ब्रजेश बड़ाइक पर पुंदाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता ने आरोपी लगाया है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है।

केस 9: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

मुफस्सिल थाना में दरोगा सुधीर कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस मामले में दरोगा पर एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है। दरोग जमेशदपुर में पदस्थापित थे। पीड़िता का कहना था कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।

केस 10: दोस्ती करने बाद किया यौन शोषण

23 मार्च 2021 को हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक की एक युवती ने दरोगा अनिल पर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दरोगा सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना में दारोगा के पद पर पदस्थापित थे। दोस्ती करने के बाद दरोगा झांसा देकर यौन शोषण किया था।

Edited By :- SAUMYA SHRIWASTAV, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सौजन्य : दैनिक जागरण

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309