Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लोकसभा चुनाव के दौरान नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व में मिली बड़ी कमयाबी : 3अफीम के सौदागर 90 हजार कैश और 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

0 286

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

नामकुम थाना के जामचुंआ के पास से पुलिस ने 3 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से अफीम और कैश भी मिला है. एसएसपी को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है. त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी के निर्देशानुसार एसपी ग्रामीण ने टीम बनाई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जरेया रोड के किनारे दो व्यक्ति को देखा. काले रंग की सीबी जेड पर बैठे दोनों व्यक्ति वहां से भागने लगे. भागने के दौरान दोनों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. जिसके नाम शनिचरवा मुण्डा उर्फ चारो और दीपक मुण्डा उर्फ जगरू शामिल है.

- Advertisement -

तलाशी के दौरान दोनों के पास से 200 ग्राम अफीम, 90 हजार कैश बरामद हुआ. रकम के बारे में पूछने पर बताया कि जरेया के अरूण कुमार हजाम एवं शिव कुमार हजाम को 500 ग्राम अफीम बेचा था. जिसके एवज में 90,000 मिला था. पुलिस बल के सहयोग से अरूण कुमार हजाम और शिवम कुमार हजाम के घर पर छापामारी की गयी तो एक व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. लेकिन शिवम कुमार हजाम उर्फ शिवा को पकड़ लिया गया. उसके घर की विधिवत तालाशी लिये जाने पर उसके घर से 500 ग्राम अफीम और वजन करने वाला एक डिजिटल मशीन, एक मोबाईल बरामद किया गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.

Report By :- PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309