Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अफगानिस्तान में हुए तालिबानी हमले पर सितारों ने दी प्रतिक्रिया, रिया चक्रवर्ती ने उठाई आवाज

0 528

ENTERTAINMENT DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

लगभग 20 साल बाद एक बार फिर अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। अमेरिका और नाटो देशों की फौजों की अफगानिस्तान से वापसी के बाद वहां कि नागरिक सरकार ध्वस्त हो गई है। तालिबान ने वहां पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी मुल्क छोड़ दिया। अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद से स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं। उधर काबुल एयरपोर्ट पर भी भारी भीड़ जमा हो गई है जिसके कारण वहां भगदड़ की स्थिति बन गई है। भीड़ को काबू करने के लिए अमेरिकी सैनिकों को बीच-बीच में हवाई फायरिंग करनी पड़ रही है। दोपहर होते होते तालिबान के लड़ाकों ने काबुल को चारों ओर से घेर लिया और दुनिया में ये खबर सनसनी की तरह फैल गई।

अफगानिस्तान पर हुए हमले पर सितारों ने दी प्रतिक्रिया

- Advertisement -

अफगानिस्तान में चल रहे हालातों पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 24 घंटों में तालिबान ने काबुल को अपने कब्जे में लेकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इस बात को लेकर पूरी दुनिया हैरान है कि आखिरकार इतनी आसानी से कैसे अफगानिस्तान ने तालिबान के आगे घुटने टेक दिए। अफगानिस्तान में महिलाओं के हालातों पर कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की।

टिस्का चोपड़ा, सोनी राजदान,  रिया चक्रवर्तीरिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती ने अफगानिस्तान के हालातों को लेकर एक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी के जरिए उन्होंने कहा, ‘जहां एक तरफ दुनिया वेतन के लिए लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है। वो खुद एक सामान बनकर रह गईं हैं। अफगानिस्तान की महिलाओं की हालत देखकर मेरा दिल टूट जाता है’।

करण टैकर

इस मामले में टेलीविजन अभिनेता करण टैकर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘इंसानियत शर्मसार। दुनिया बस चुपचाप बैठकर तमाशा देख रही है’।

शेखर कपूर

अफगानिस्तान के हालातों पर शेखर कपूर ने भी चिंता जताई। उन्होंने लिखा, ‘अफगानिस्तान के लोगों के लिए खास प्रार्थना। विदेशी ताकतों के कोलोनियल महत्वाकांक्षाओं के लिए एक राष्ट्र तोड़ा गया और बर्बाद कर दिया गया।’

सोनी राजदान

आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब एक देश अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तो दूसरा देश अपनी स्वतंत्रता खो रहा है। क्या दुनिया है ये’।

टिस्का चोपड़ा

अपने बचपन में काबुल में बिताए दिनों को याद करते हुए टिस्का चोपड़ा ने कहा, ‘काबुल बेहद खूबसूरत था, वही बड़ी हुई थी। लेकिन अब जो हो रहा है उससे मेरा दिल टूट रहा है। एक बेहद सुंदर लेकिन दुखद देश की शांति के लिए प्रार्थना कर रही हूं’।

Report By :- MINAKSHI SINGH, ENTERTAINMENT DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309