Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

CRPF DIG ने महिला सिपाही की नहाते समय ली तस्वीर, फिर ब्लैकमेल कर किया रेप

0 663

CRIME DESK, NATION EXPRESS, दिल्ली

CRPF बल जिसका काम है लोक व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के नियम को प्रभावी ढंग से और कुशलतापूर्वक बनाए रखना ,संविधान की सर्वोच्चता को कायम रखते हुए राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखना, आज उसी CRPF कि एक महिला कांस्टेबल ने अपने डीआईजी पर रेप का आरोप लगाया है.आरोप के बाद सनसनी फैल गई है।

आरोप लगाने वाली सीआरपीएफ की महिला कांस्टेबल का कहना है कि नहाते वक्त उसके फोटो खींचे गए थे. उसी तस्वीर को दिखा कर उसे ब्लैकमेल किया गया. साथ ही बात न मानने की हालत में उसके फोटो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी गई.इसके बाद रेसलर महिला कांस्टेबल ने अपने चीफ स्पोर्टस अफसर डीआईजी के खिलाफ दिल्ली के थाना हरिदास नगर में एक एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस को दी शिकायत में महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि डीआईजी द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. इसमे उनके दूसरे साथी भी शामिल हैं।

- Advertisement -

इधर, सीआरपीएफ के प्रवक्ता डीआईजी एम. दिनाकरन ने बताया, “एक कांस्टेबल महिला द्वारा खज़ान सिंह, डीआईजी के खिलाफ बलात्कार के आरोपों की एफआईआर दर्ज कराई गई है. सीआरपीएफ ने शिकायत पर गंभीरता से विचार किया है और पहले ही एक आंतरिक शिकायत समिति गठित कर दी है. समिति का अध्यक्ष आईजी स्तर का अधिकारी है. रही बात एफआईआर की तो सीआरपीएफ हर जांच एजेंसी का पूरा सहयोग करेगी.

Report By :- MADHURI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, दिल्ली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309