धर्मांतरण के आरोप में मौलाना कलीम सिद्दीकी गिरफ्तार, सना खान का कराया था निकाह, मदरसे को मिले डेढ़ करोड़ रुपये
NEWS DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मामले में ATS ने मुजफ्फरनगर के फुलत के रहने वाले मौलाना कलीम सिद्दीकी (62) को गिरफ्तार किया है। मौलाना पर अवैध तरीके से धर्मांतरण और विदेश से इसके लिए फंडिंग लेने का आरोप है। कलीम इस्लामिक विद्वानों में शुमार हैं। वह फुलत के मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के डायरेक्टर भी हैं।
7 सितंबर को मुंबई में RSS प्रमुख मोहन भागवत की अगुआई में हुए ‘राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि’ कार्यक्रम में भी मौलाना कलीम शामिल हुए थे। कुछ समय पहले वे अभिनेत्री सना खान का निकाह कराने को लेकर भी चर्चा में रहे थे।
- Advertisement -
ADG बोले- तीन करोड़ की हुई फंडिंग
ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि धर्मांतरण मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साक्ष्य जुटाने के लिए ATS की 6 टीमें लगाई गई हैं। मौलाना कलीम ने एक ट्रस्ट बना रखा है। ट्रस्ट की आड़ में वह धर्म परिवर्तन करा रहा था। ट्रस्ट में विदेशों से फंडिंग की जाती है। मौलाना 15 सालों से धर्म परिवर्तन करा रहा है। उनके ट्रस्ट में बहरीन से 1.5 करोड़ रुपए आए हैं। 3 करोड़ कुल फंडिंग के सबूत अब तक मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी तीन अन्य मौलानाओं के साथ मंगलवार शाम को मेरठ के लिसाड़ीगेट आए थे। जहां वह एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह नमाज के बाद अन्य मौलानाओं के साथ मुजफ्फरनगर के लिए चले गए, लेकिन वह रात में मुजफ्फरनगर में अपने घर नहीं पहुंचे।

आप विधायक ने गिरफ्तारी का विरोध किया
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने मौलाना की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मुसलमानों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। इन मुद्दों पर सेक्युलर पार्टियों की खामोशी भाजपा को और मजबूती दे रही है। UP चुनाव जीतने के लिए BJP आखिर और कितना गिरेगी?
कई जगहों पर मौलाना के नाम पर मदरसे चलते हैं
मौलाना कलीम सिद्दीकी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बड़ा नाम हैं। वे मुजफ्फर नगर के फुलत के रहने वाले हैं। फुलत के अलावा कई जगहों पर उनके नाम पर मदरसे चलते हैं। मौलाना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें देश के साथ ही विदेशों से भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योते आते हैं।
सबसे बड़ा धर्मांतरण रैकेट चलाने का आरोप
यूपी पुलिस का कहना है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी देश सबसे बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट संचालित करता है। उनपर गैर मुस्लिमों को गुमराह करने, डर दिखा कर धर्मान्तरण कराने और उन्हें दावा के कामों के लिए तैयार करते हैं। इसके लिए विदेशों से भारी मात्रा में फंडिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस अवैध धन का प्रयोग कर बड़े पैमाने पर तेजी से धर्मांतरण किया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर थे कलीम सिद्दीकी
परिजन ने जानकारी मेरठ में इमाम शारिक को दी। परिवार और परिचितों ने मौलाना की तलाश शुरू की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद लोगों की भीड़ लिसाड़ीगेट थाने पर जुट गई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। कुछ समय बाद जानकारी मिली की मौलाना को एटीएस ने हिरासत में ले लिया है। संदिग्ध गतिविधि के चलते सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर थे। मौलाना के मेरठ आने की जानकारी एजेंसी को पहले से थी। उन पर कई धर्मांतरण कराने के आरोप हैं।
गिरफ्तारी को बताया मुसलमानों पर अत्याचार
ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने मौलाना की गिरफ्तारी को ‘मुसलमानों पर अत्याचार’ बताया है। अमानतु्ला खान ने ट्वीट कर कहा कि मौलाना कलीम सिद्दीकी, एक प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान को उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले गिरफ्तार किया गया है। मुसलमानों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। इन मुद्दों पर धर्मनिरपेक्ष दलों की चुप्पी बीजेपी को और मजबूती दे रही है। उन्होंने आगे लिखा बीजेपी, चुनाव जीतने के लिए कितना गिरोगे?
Report By :- ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश