झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस कर्मियों को देय क्षतिपूर्ति अवकाश फिर से लागू करने के लिए लगाई सरकार से गुहार
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड पुलिस एसोसिएशन झारखंड रांची का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष महोदय एवं राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं खेलकूद कला संस्कृति मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से पुलिस कर्मियों को देय क्षतिपूर्ति अवकाश पुन: लागू कराने के संबंध में मिला गया और बताया कि तत्कालीन झारखंड सरकार द्वारा पूर्व से पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश 20 दिनों का एक माह का अतिरिक्त वेतन दिए
जाने के फलस्वरुप काट दिया गया है जिससे पुलिसकर्मियों को परिवारिक दायित्व का निर्वाह करने मैं कठिनाई हो रही है अतः पूर्व से क्षतिपूर्ति अवकाश को पुनः लागू कराने में अपने सत्र से कोशिश करें अतः तमाम मंत्रियों विधानसभा अध्यक्ष महोदय ने आश्वासन दिया कि मैं आप लोगों की परेशानी और मांगों को समझ चुका हूं और मैं राज्य के मुख्यमंत्री को भी अवगत कराऊंगा और आप लोगों की समस्या का जल्द समाधान के लिए आप लोगों की मांगों को विधानसभा सत्र में भी रखूंगा …
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रथम मो महताब आलम, और संगठन सचिव अंजनी कुमार उपस्थिति थे।
- Advertisement -
Report By :- ANKITA GUPTA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI