Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मुख्यमंत्री ने पूजा पंडालों के आसपास बहु-बेटियों की सुरक्षा के लिए पूजा समितियों के वॉलिंटियर से सतर्क रहने का किया आग्रह

0 470

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

त्यौहार का आनंद लें, शांति और सद्भाव का माहौल बना रहे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दुर्गा पूजा- 2022 को लेकर आज रांची जिला श्री दुर्गा पूजा समिति,  महानगर दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा पूजा महासमिति-युवा दस्ता और रांची ग्रामीण श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने  कहा कि दो वर्षों के बाद इस बार पूरे उल्लास, उमंग और धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. बड़े, भव्य अब और आकर्षक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं. हर व्यक्ति और हर तबका इन त्योहारों का पूरा आनंद ले शांति एवं सद्भाव का माहौल बना रहे और पर्व का समापन अच्छे से हो जाए इसे लेकर सरकार  की ओर से आपको सभी व्यवस्थाएं दी जाएंगी. सुरक्षा के साथ बिजली -पानी -साफ सफाई को लेकर प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं.

- Advertisement -

इस बार दुर्गा पूजा का त्यौहार एक अलग मिसाल पेश करेगा :हेमंत सोरेन -  Jharkhand Newsroom

सावधानी बरतने की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूं तो कोरोना महामारी अब कमजोर हो चुका है. कोविड-19 संक्रमण के इक्का-दुक्का मामले ही आ रहे हैं. लेकिन, अभी भी हमें सावधानी बरतने की जरूरत है. आप सरकार की ओर से जो भी दिशा निर्देश दिए जाएं उसका पालन करें , यही आपसे आग्रह है.

दुर्गा पूजा समितियों से सहयोग का आग्रह

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूं तो हर वर्ष दुर्गा पूजा में प्रशासन को विभिन्न पूजा समितियों का पूरा सहयोग मिलता रहा है. इस वर्ष भी आप सभी से इसी तरह की सहयोग की उम्मीद है. आपके सहयोग से निश्चित तौर पर इस बार का दुर्गा पूजा का त्यौहार एक अलग मिसाल पेश करेगा. उन्होंने पूजा पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूजा समितियों के वॉलिंटियर से सतर्क रहने और पूरे पूजा के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा.

त्यौहार का आनंद लें, शांति और सद्भाव का माहौल बना रहे: मुख्यमंत्री -  NEWSWING

मुख्यमंत्री से पूजा पंडालों के भ्रमण का आग्रह

रांची जिला दुर्गा पूजा समिति और महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति ने मुख्यमंत्री को सपरिवार विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण और मां का दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने मौके पर मुख्यमंत्री को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. उन्होंने मुख्यमंत्री को पर्व के दौरान प्रशासन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया.

इस मौके पर रांची के  उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक के अलावा रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मुनचुन राय, मुख्य संयोजक अशोक पुरोहित, संरक्षक राजेंद्र सिंह और पंकज साहू, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, महामंत्री कुंदन सिंह, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के सह संयोजक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय, उप संयोजक रामधन बर्मन, सह संयोजक अर्जुन उरांव और संजय मिनोचा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू और राज किशोर प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, महामंत्री रविंद्र वर्मा, प्रवक्ता मोहम्मद परवेज, रांची ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तपेश्वर केसरी और महामंत्री वीरेंद्र साहू के अलावा दुर्गा पूजा महासमिति युवा दस्ता के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा, अध्यक्ष राजेश गुप्ता और सचिव राहुल सिन्हा मौजूद थे.

Report By :- ANUSHKA SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309