Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हज पर संशय: अगले माह से शुरू होने वाले पाक सफर के लिए, अब तक नहीं मिला कोटा

0 457

RELIGION DESK, NATION EXPRESS, रांची

  • पाक सफर – 1030 लोगों ने झारखंड से हज में जाने के लिए दिया है आवेदन, 589 पुरुष इस बार हज पर जाने की कर रहे तैयारी
  • 45 हजार लोगों को दुनिया भर से आने की इजाजत दे सकती है सउदी सरकार
  • 441 महिलाएं भी पाक सफर में जाने के लिए दी है आवेदन, 2058 आजमीन-ए-हज वर्ष 2019 में झारखंड से हुए थे रवाना

हज का पाक सफर अगले महीने से शुरू होना है। मगर, आजमीन-ए-हज इस बार जा पाएंगे या नहीं, इसकाे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कोरोना की वजह से सउदी अरब ने हज यात्रा को लेकर अभी तक हरी झंडी नहीं दी है। पाक सफर के लिए दुनिया भर से 25-30 लाख आजमीन-ए-हज सउदी जाते थे। मगर, कोरोना के कारण 60 हजार लोगों को ही इस बार इजाजत मिल सकती है।

- Advertisement -

Two COVID-19 vaccine doses mandatory for pilgrims going on Hajj - The Weekजिनमें 15 हजार सउदी और अन्य 45 हजार में दुनिया के अन्य देश के लोगों को आने की इजाजत मिल सकती है। ऐसे में किसी देश को 2500-3000 से ज्यादा कोटा मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इस संबंध में अभी सेंट्रल हज कमेटी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। भारत से कितने लोग हज पर जाएंगे, इसका कोटा अभी तय नहीं हुआ। इस कारण झारखंड से हज पर जाने के लिए आवेदन करने वाले 1030 लोग सहित देशभर से हज पर जाने वाले आजमीन को वेट एंड वॉच करना पड़ रहा है। डर भी सता रहा है कि कहीं ऐसा न हो कि कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दूसरी बार हज यात्रा से महरूम (वंचित) रहना पड़े।

दो डोज वैक्सीन के बिना परमिशन नहीं
अजमीने हज को कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लेना अनिवार्य है। इस संबंध में 15 अप्रैल को ही हज कमेटी ऑफ इंडिया ने निर्देश जारी कर दिया है। सउदी सरकार ने कहा है कि बिना वैक्सीनेशन प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस निर्देश के तहत जो लोग वैक्सीन नहीं लेंगे, वे इस साल हज पर नहीं जा पाएंगे।

HAJI - Definition and synonyms of haji in the Javanese dictionaryपैसा भी नहीं कराया गया जमा
जनवरी में ही हज यात्रियों का चयन हो जाना था। लेकिन, कोटा आवंटन नहीं होने से अब तक झारखंड सहित पूरे देश के राज्यों में हाजियों का चयन नहीं हुआ। न खादिमुल हुज्जाज का चयन हुआ और न ही हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। हज यात्रा की पहली किश्त डेढ़ लाख रुपए भी हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जमा नहीं कराया है।

अभी कितना कोटा मिलेगा, कह नहीं सकते:- डॉ. मकसूद अहमद खान, सीईओ, हज कमेटी ऑफ इंडिया

सूचना मिली है कि 45 हजार लोगों को ही दूसरे देश से हज पर आने की अनुमति सउदी सरकार दे सकती है। मगर, जब तक आधिकारिक सूचना नहीं आती है, इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता। भारत का कोटा मिलने के बाद ही राज्यों में बांटा जाएगा। अभी कुछ तय नही हैं।

Report By :- ARSHI KHAN, RELIGION DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309