Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

छठ पर टूटती मजहब की दीवार: मुस्लिम महिलाएं छठ करती हैं, क्योंकि किसी को मन्नत से बेटा हुआ तो किसी को बीमारी से मिला छुटकारा

0 634

NEWS DESK, NATION EXPRESS, गोपालगंज (BIHAR)

भाईचारे का अद्भुत संदेश : मुस्लिम महिलाएं भी मना रहीं हैं छठ महापर्व, बोलीं- छठी मैया ने मन्नत पूरी कर दी

पूरे जिले के मुस्लिम करते हैं छठ
शेर गांव की फतबुन नेशा, खुश्बू नेशा, ऐनुल नेशा, बेबी खातून, नसीबा खातून, फुलजहां खातून और समीमा खातून जैसे 8 अल्पसंख्यक परिवार हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से छठ पर्व की तैयारी कर रहे हैं.  आज छठ पर्व का नहाय खाय का दिन है. इसलिए ये लोग भी प्रसाद तैयार करने में जुटी हैं. गोपालगंज में सिधवलिया प्रखंड का शेर पंचायत कोई अकेला गांव नहीं है, जहां के दर्जनों मुस्लिम परिवार छठ करते आ रहे हैं बल्कि यहां बरौली, थावे, कुचायकोट, उचकागांव और बैकुंठपुर सहित जिले के करीब सभी प्रखंडो में मुस्लिम परिवार छठ कर रहे हैं.

- Advertisement -

लोकआस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से छठ संबंधित रोचक खबरें देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बिहार के गोपालगंज ज़िले के मुस्लिम परिवार की कहानी से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जो कि इस बार छठ पूजा कर रहे हैं। आप सोच रहे होंगे की यह तो फिल्मों में होता है, लेकिन गोपालगंज की रहने वाली रेहाना खातून इस बार छठ पूजा कर रही है। उनके छठ पूजा करने की वजह बहुत ही खास है, आइए जानते हैं कि पूरा माजरा किया है।

सराय रंजन की फौजिया खातून (बाएं) और भागलपुर के रंगड़ा गांव की सितारा खातून (दाएं) छठ मनाती हैं, क्योंकि इनकी मन्नतें पूरी हुई थीं। - Dainik Bhaskar

छठ पूजा के लिए मुस्लिम महिला ने खरीदी सामग्री बिहार के गोपालगंज जिले में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के छठ पर्व मनाने की परंपरा दशकों से चली आ रही है। हजियापुर (गोपालगंज) निवासी रेहाना खातून ने गुरुवार को छठ पूजा के लिए बाजार से सामग्री खरीदी। वहीं उनके साथ मलिका खातून भी थीं। रेहाना खातून ने अपने छठ पर्व मनाने का ज़िक्र करते हुए बताया उन्होंने घर बन जाने पर छठ व्रत रखकर पूजा करने की मन्नत मांगी थी। उनकी मन्नत पूरी हुई इसलिए वह छठ पूजा कर रही हैं।

कई वर्षों से छठ पूजा कर रही हैं मुस्लिम महिलाएं, बोलीं- छठी मैया ने मन्नत  पूरी कर दी – News18 हिंदीरेहाना खातून ने छठ घाट पर मांगी थी मन्नत रेहाना खातून ने बताया कि जब भी उनके घर का निर्माण कार्य शुरू होता था, कुछ न कुछ परेशानी आ जाती थी और काम अधूरा रहा जाता था। वह काफी परेशान थी, जिसके बाद गांव की महिला ने उन्हें छठ घाट पर घर बन जाने की मन्नत मांगने की सलाह दी। महिला की सलाह पर रेहाना खातून ने छठ घाट पर मन्नत मांगी और वह मन्नत पूरी हुई। इस वजह से ही वह विधि-विधान के साथ छठ व्रत कर पूजा अर्चना कर रही हैं।

रेहाना खातून ने छठ घाट पर मांगी थी मन्नतमुस्लिम महिलाएं कर रही हैं छठ पूजा

हजियापुर (गोपालगंज) निवासी मलिका खातून ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कि गोपालगंज जिले के इस गांव में कई मुस्लिम परिवार हर साल छठ पूजा धूम धाम से मनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नोनीया टोला (गोपालगंज) में एक परिवार बेटा होने की मन्नत पूरी होने छठ पर्व मना रहा है। उन्होंने बताया कि सहाना खातून को बेटा नहीं होने से वह परेशान थी। किसी ने उन्हें छठ घाट पर मन्नत पूरी होने की बात कही थी। कोरोना काल के दौरान सहाना खातून ने बेटा होने की मन्नत मांगी और वह मन्नत पूरी हुई। इसलिए वह महापर्व छठ धूम धाम से मना रही हैं।

छठ पूजा के लिए मुस्लिम महिला ने खरीदी सामग्रीचार दिनों तक चलेगा महापर्व

महापर्व छठ कर रही मुस्लिम महिलाओं ने पूजा के लिए सूपा, दउरा, मिट्टी के कलश और दूसरी ज़रूरी चीज़े गुरूवार को ही खरीद लिया। शुक्रवार को महिलाएं नहाय-खाय के बाद खरना करेंगी। इसके बाद छठ घाट पर जाकर सूर्योपासना की अराधना करेंगी। आपको बता दें कि शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। छठ महापर्व चार दिनों तक चलेगा पहले दिन महिलाएं नहाय-खाय करेंगी, दूसरे दिन खरना होगा, तीसरे दिन संध्या अर्ध्य किया जाएगा। वहीं चौथे दिन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हुए पर्व का समापन होगा।

Report By :- SAMREEN FATIMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, गोपालगंज (BIHAR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309