बाप बेटा मिल कर रांची में कर रहे थे जाली नोट का धंधा ! लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने किया बाप बेटे की करतूत का खुलासा
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची पुलिस ने जाली नोटों के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति सुभाष प्रसाद को गिरफ्तार किया है और उसके पास से ₹500 मूल्य के कुल 37 जाली नोट जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस को यह सुराग एक स्थानीय दुकानदार जमाल की शिकायत के बाद मिला, जिसकी सुधा कॉम्प्लेक्स स्थित मोबाइल दुकान पर एक किशोर ग्राहक ने जाली नोटों से ₹3500 का मोबाइल खरीदा था।
जमाल ने बताया कि ग्राहक ने भुगतान के तौर पर ₹500 के सात नोट दिए, जिन्हें ध्यान से देखने पर वह नकली प्रतीत हुए। खास बात यह थी कि इन नोटों के सीरियल नंबर भी एक जैसे थे। उसने तुरंत अन्य दुकानदारों को सतर्क किया और किशोर से पूछताछ की।
- Advertisement -
पूछताछ में किशोर ने खुलासा किया कि ये नोट उसके पिता सुभाष प्रसाद के पास से लाए गए थे, जो कालीनगर, नामकुम थाना क्षेत्र में रहते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा और सुभाष के घर की तलाशी ली। सुभाष के बिस्तर के नीचे से 500-500 रुपये के 29 और जाली नोट बरामद हुए। इन नोटों की छपाई और सीरियल नंबर से यह स्पष्ट हो गया कि वे नकली हैं।
![]()
पुलिस ने सुभाष प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गुरुवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस जाली नोट गिरोह के पीछे कौन लोग हैं और नकली नोटों की छपाई कहां हो रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है
छापेमारी में बड़ी बरामद की आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तारीख कार्रवाई करते हुए नामकुम थाना अंतर्गत काली नगर निवासी सुभाष प्रसाद के घर पर छापेमारी की बीमारी के दौरान उनके बिछावन के नीचे से ₹500 के कुल 29 नकली नोट बरामद किए गए इस प्रकार किशोर द्वारा दिए गए नोटों सहित कुल 37 नकली नोट पुलिस ने जब किया इसके अतिरिक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया आरोपी सुभाष प्रसाद को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है पूरे मामले का खुलासा रांची एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में किया

छापेमारी टीम में शामिल रहे पुलिस पदाधिकारी
इस कार्रवाई का नेतृत्व लोअर बाजार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार ने किया, टीम में एएसआई सुधीर, सलीम लुगुन, दीपक किशोर तिवारी, खादगढ़ा टीओपी प्रभारी दिवाकर कुमार, तेज तर्रार एएसआई भीम सिंह और रिजर्व गार्ड सशस्त्र बल शामिल थे, पुलिस का मानना है कि नकली नोटों का यह मामला किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है जिसकी गहराई से जांच की जा रही है
Report By :- PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI