युवक को नागिन डांस करना पड़ा भारी ! डाँस देखकर शर्मिंदा हुए नागराज… युवक को बिस्तर पर चढ़कर काटा, हालत गंभीर
CITY DESK, NATION EXPRESS, गोंडा (UTTAR PARDESH)
कहते हैं कि कई बार जिंदगी हकीकत से ज्यादा फिल्मी लगती है और ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सामने आया है। जहां शुक्रवार को नागिन की धुन पर डांस करने वाला युवक शनिवार को जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वजह ये है कि नागिन डांस के अगले ही दिन उसे जहरीले सांप ने डस लिया। ये अजीब संयोग जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं गांव में दहशत और अंधविश्वास का माहौल बन गया है।
यूपी की गोंडा जिले की नवाबगंज थाना के गांव लौव्वाबीरपुर के रहने वाले तिलकराम 35 वर्ष शुक्रवार को नागिन गाने पर उन्होंने जमकर डांस किया। वीडियो में साफ दिख रहा है। कि डांस करते-करते उन्होंने अपने शर्ट भी उतार दिया। करीब 1 घंटे तक जमकर ठुमके लगाए। नागिन डांस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने बिस्तर पर लेटा था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे एंटी वेनम दिया। लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। गांव के लोग सर्प दंश की घटना को युवक द्वारा एक दिन पहले किये गये नागिन डांस से जोडकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
- Advertisement -
नागिन डांस करने से नागराज को आया गुस्सा
युवक को सांप काटने के बाद अब लोग इसको नागिन डांस से जोड़कर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। उनका कहना है कि नागिन डांस करने से नागराज नाराज हो गए। इसलिए बिस्तर पर चढ़कर काटा है। युवक का नागिन डांस करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेड करने लगा है। हालांकि ऐसी बातें करना अंधविश्वास को बढ़ावा देना होगा। हम किसी ऐसी दावा की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह एक संयोग था। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।


भतीजे ने बताया- तख्त पर सोते समय सांप ने काटा
भतीजे बंटी ने बताया कि उनके चाचा तिलकराम घर के अंदर तख्त पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे सोते समय उन्हें सांप ने काट लिया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है और उन्हें दर्शन नगर, अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिस तख्त पर तिलकराम सो रहे थे, उसके नीचे एक बिल है, जिसमें सांप होने की आशंका है।
सांप ने डांस देखकर बुरा मान लिया हो, इसलिए उसने डंसा हो
रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि तिलकराम जब भी शराब पीता था, तो आकर ‘नागिन डांस’ करता था। वह पिछले 10 सालों से नागिन डांस कर रहा था। उसका फेवरेट डांस भी यही था। कहीं शादी, तिलक या अन्य कोई कार्यक्रम होता, तो वहां भी वह नागिन डांस ही करता था। वह कई बार हमारे घर पर भी इसी तरह आकर डांस कर चुका है। वह शुक्रवार को भी मेरे घर आया, उस वक्त गाना बज रहा था, तो उसी पर डांस करने लगा और बोला- नागिन वाला गाना लगाओ। पता नहीं इस बार सांप ने क्यों काटा। संभव है कि सांप ने डांस देखकर बुरा मान लिया हो, इसलिए उसने डंस लिया।
गांव के लोगों ने कही चौकाने वाली बात
इस मामले ने गांव में अफवाहों और अंधविश्वास को जन्म दे दिया है। कोई इसे नागों का बदला बता रहा है, तो कोई तिलकराम के डांस से ‘नागदेव’ के नाराज होने की कहानी गढ़ रहा है। वहीं कुछ लोग इसे महज इत्तफाक मानकर मेडिकल इलाज पर भरोसा जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उसके बाद की घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है।
Report By :- SUPRIYA SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, गोंडा (UTTAR PARDESH)