जेल में पूर्व पार्षद मो असलम और माचिस-कुरकुरे गुट के बीच जमकर मारपीट और हाथापाई …. असलम को लगी गंभीर चोट
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद अपराधी साजिद उर्फ माचिस, कुरकुरे और पूर्व पार्षद मो असलम के गैंग के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों गुटों को अलग किया। जानकारी के अनुसार हिंदपीढ़ी के मो इरशाद को बुरी तरह पीटकर जख्मी करने पर 26 जून को कोर्ट में सरेंडर करने वाले पूर्व पार्षद असलम जेल भेज दिया गया। इससे पहले सरेंडर करने वाले उसके भाई आसिफ ने भी जेल भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार असलम के जेल में पहुंचने की खबर साजिद, कुरकुरे समेत अन्य अपराधियों को लग गई। इन अपराधियों का मो इरशाद से करीबी संबंध है। पूर्व पार्षद को जिस वार्ड में भेजा गया। इसी बीच कुरकुरे और उसके गैंग के गुर्गे उस पर टूट पड़े। असलम और आसिफ को पीटने लगे। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी पहुंचे और सबको अलग करके वार्ड में भेज दिया।
पूर्व पार्षद ने भाइयों संग मिलकर किया था हमला
- Advertisement -
हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र निवासी कलीम ने 23 जनवरी 2025 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 22 जनवरी को मोजाहिद नगर निवासी पूर्व पार्षद व उसके भाइयों ने इरशाद पर जानलेवा हमला किया था। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इरशाद के साथ मारपीट की यह घटना छेड़खानी का विरोध करने की वजह से हुई थी। मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इसे हाई-प्रोफाइल केस मानते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू की थी।
Report By :- PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI