SSP चंदन सिन्हा के राज में अपराधियों का तांडव !! अपराधियों की राजधानी रांची में अपराध से हाहाकार : सुबह मे लूट, शाम में मर्डर, SSP और CITY SP पर गिर सकती है गाज
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
एक दिन पहले ही सीएम चंपई ने की थी हाई लेवल मीटिंग, अपराध की घटनाओं पर हर हाल में लगाम लगाने का दिया था निर्देश
रांची में अपराधियों का तांडव, झारखंड में पसरा जंगलराज : ताबड़तोड़ वारदातो से हिला प्रदेश
रांची एसएसपी और सिटी एसपी से नही संभल रही है रांची की कानून व्यवस्था
नाकाम पुलिस और झारखंड की कानून-व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल
रांची में कानून का इकबाल खत्म
बढ़ते अपराध से रांची की छवि हो रही है खराब
रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ओर सिटी SP राजकुमार मेहता को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ले सकते हैं बड़ा फैसला
रांची में अब प्रशासन और सरकार का नहीं, अपराधियों का राज चलता है। यहां के गली मोहल्लो में अब अपराधियों की तूती बोलने लगी है। रांची में अपराधी सरेआम अपराध कर बड़े आराम से फरार हो जा रहे है और प्रशासन अपराधियों का सुराग तक नहीं ढूंढ पा रहा है। त्योहारों के समय अपराधियों ने रांची में जैसा तांडव दिखाया है, उससे हर आम और ख़ास डर के साये में जीने को मजबूर हो गया है। पूरा प्रशासनिक महकमा और सरकार मानो अपराधियों के आगे दंडवत हो चुकी है। जनता में इस बात को लेकर डर है की कही उनके साथ किसी तरह की अनहोनी ना हो जाए। अब रांची वासी इसी डर के साये में अपने दिन की शुरुआत करने पर मजबूर है की अपराधियों का अगला निशाना कौन होगा। मगर हैरानी हो रही है की रांची में अपराधियों का तांडव होने के बावजूद रांची में बैठे रांची के विधायक सीपी सिंह कुछ नहीं बोलते, रांची में बैठे राज्य के मुखिया चंपई सोरेन कुछ नहीं बोलते, रांची में बैठे दर्जनों मंत्रियों को सांप सूंघ गया है, रांची में बैठे पूरे प्रशासनिक महकमे को लकवा मार गया है। ऐसे में सवाल है की जब राजधानी रांची में अपराध से है हाहाकार, फिर क्यों सोये है रांची के विधायक और रांची में बैठी चंपई सरकार ?

- Advertisement -
CASE 1 – राँची में अपराधी मस्त, पुलिस पस्त, डोरंडा में महिला से दिनदहाड़े 1.50 लाख की छिनतई
![]()
राँची।राजधानी राँची में अपराधी बेखौफ है। वारदात रूकने का नाम नहीं ले रहा है। कभी लूट, तो कभी चोरी तो कभी दिन दहाड़े बंधक बना कर चोरी और कभी महिला से छिनतई की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जा रहे है। गुरुवार को डोरंडा थाना क्षेत्र में केनरा बैंक शाखा से पैसे निकाल कर घर जा रही महिला को बाइक सवार दो अपराधियों ने शिकार बनाया। उनके हाथ से पैसों से भरा झोला छिन लिया और फरार हो गए। इस संबध में महिला के बेटे ऋषि ने डोरंड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि दिन के करीब 1.30 बजे वह केनरा बैंक शाखा से पैसे निकाल कर पास में ही अपने फ्लैट में जाने के लिए निकली थी। लेकिन जैसे ही वह बैंक से वह कुछ ही दूर पहुंची थी कि पीछे से दो बाइक सवार अपराधी आए और उनके हाथ से पैसों से भरा झोला छिन लिया और तेजी से भाग निकले। छिनतई के दौरान महिला गिरते गिरते बची। पुलिस उक्त क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि अपराधियों के बारे में सुराग मिल सके।
बात दें गुरुवार को डोरंडा थाना की पुलिस राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर तैयारी में जुटी हुई थी। इसी का फायदा अपराधियों ने उठाया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
CASE 2 – राँची में अपराधी बेलगाम:साप्ताहिक बाजार में युवक की गोली मारकर हत्या,लोगों ने किया सड़क जाम
जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र बाजार टांड सब्जी मंडी में गोली मारकर शंकर कच्छप नामक युवक हत्या कर दी गई।यह घटना गुरुवार की देर शाम हुई है।जहां बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने शंकर को बीच बाजार में गोली मार दी। सब्जी मंडी में मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई हैं।पुलिस ने बताया कि शंकर उरांव नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इधर बेड़ो के साप्ताहिक बाजार में गुरुवार की शाम दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने बेड़ो के युवक को गोली मारकर भाग निकले। इस गोली कांड में शंकर कच्छप की मौत हो गयी। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 23 राँची- गुमला मुख्य सड़क को जाम दिया है।वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचकर लोगों को समझा रहे हैं।
Report By :- SWATI SINHA / ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI