Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में अपराध पर अंकुश लगाने दो दबंग, दिलेर और जांबाज़ ऑफिसरों ने संभाली कमान: तेजतर्रार रणधीर, रविकांत और के के साहु का रांची कर रहा है इंतजार

0 822

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अगर राजधानी रांची को पूरी तरह अपराध मुक्त बनाना चाहते है तो उसके लिए उन्हें कुछ अलग हटकर करने की जरूरत है क्योंकि राजधानी रांची में पिछले कई महीनों से अपराध के ग्राफ में इजाफा हुआ है दिनदहाड़े हत्या लूट और डकैती से आम लोगों का जीना पूरी तरह दुश्वार हो गया है अब तो राजधानी रांची के लोग दिन में भी निकलने से डर रहे हैं कि उनके साथ कहीं कोई घटना न घट जाए,  राजधानी रांची में ऐसे तेजतर्रार अफसर की जरूरत है जो चुटकियों में किसी भी अपराध का खुलासा कर सके और अपराधियों के मनोबल को तोड़ सके!

झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों की तूती बोल रही है, वही दूसरी ओर रांची पुलिस खुद को असहाय ओर मजबूर समझ रही है, हाल की घटनाओं पर एक नजर डालें तो रांची में लूट, छिनतई, चोरी और हत्या की घटना में इज़ाफ़ा हो गया, रांची में अपराध का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि आम लोग अब खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे है, रांची के पुलिस कप्तान से लेकर डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी सभी रांची में नए है, इसी लिए इन्हें रांची के अपराध की बिलकुल भी जानकारी नहीं है, जिसका फायदा इन दिनों अपराधियों को मिल रहा है,

- Advertisement -


रांची के अगर दो थानों की बात करे तो इसने से कोतवाली ओर नामकुम थाना में ऐसे दबंग दिलेर के जांबाज़ ऑफिसर की पोस्टिंग हुई है जिससे अपराधी थर थर कांपते है, अपराधियों के दिल में कोतवाली इंस्पेक्टर रणजीत कुमार सिन्हा और नामकुम थाना इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद का ऐसा खौफ है जिससे अपराधी अपराध करने में हजार बार सोचे, ये दोनों ऑफिसर इससे पहले भी रांची में अपना जलवा बिखेर चुके हैं, दोनो ऑफिसर रांची से भली भांति वाकिफ है, ये दोनों अकेले ही काफी है रांची में अपराध रोकने के लिए, रणजीत सिन्हा और ब्रह्मदेव प्रसाद ऐसे दिलेर ऑफिसर है जिससे अपराधियों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है, रांची को ऐसे ही तेज तर्रार ऑफिसर की ज़रूरत थी जो अपराध को पूरी तरह कंट्रोल कर दे, वहीं इन दो बहादुर ऑफिसर रणजीत सिन्हा और ब्रह्मदेव प्रसाद अपने अपने इलाके पर पूरी तरह पैनी नजर बनाए हुवे है के अपनी तरफ से यथा संभव कोशिश में जुटे हैं कि उनका इलाका पूरी तरह क्राइम फ्री रहे ओर आम जनता को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो ! 


अगर रांची के नामकुम और कोतवाली को छोड़ कर दूसरे थानों की बात करें तो लगभग सभी थाना की प्रभारी बिलकुल नए हैं उन्हें राजधानी में काम करने का अनुभव बिलकुल भी नहीं है, 

झारखंड के मुख्यमंत्री और डीजीपी वाकई राजधानी रांची को पूरी तरह अपराध मुक्त देखना चाहते हैं तो रांची के शहरी छेत्र के थानों में रांची के पुराने खिलाड़ी रह चुके रणधीर कुमार, के के साहु और रविकांत को रांची के थानों की कमान दे कर देखें कि कैसे रांची को अपराधियों के चंगुल से निकल कर आम लोगों के लिए सुख चैन ओर सुकून का शहर बनाया जाता है, रणधीर कुमार पलामू, के के साहू गढ़वा और रविकांत गोविंदपुर (धनबाद) में अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने की कोशिश में जुटे हुए है, इन तीनों ऑफिसर तो अपनी ड्यूटी बखूबी निभा ही रहे है लेकिन इन तीनो ऑफिसरों की ज़रूरत है अभी रांची को, रांची अभी ऐसे नाज़ुक मोड़ से गुज़र रहा है जहां हर तरह गोलियों कि आवाज सुनाई दे रही है, आम लोग खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे है, आम लोगों का पुलिस पर से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है,


अभी भी वक्त है आचार संहिता लगने में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए इन तीन ऑफिसर रणधीर कुमार, के के साहू और रविकांत को जल्द से जल्द रांची ट्रांसफर कर शहर को एक सुरक्षित माहौल देने की कोशिश करनी चाहिए,  इन तेजतर्रार और दिलेर अफसर के बीच बहुत ही अच्छा टीम वर्क इससे पहले भी देखा गया है चुटकियों में उन्होंने बड़े-बड़े कैसे पर से पर्दा उठाया है और जो भी एसएसपी रांची में रहा है उनके नेतृत्व में उन लोगों ने रांची को अपराध मुक्त बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी !

Report By :- SONAL SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309