Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बिहार की महागठबंधन सरकार का शपथग्रहण आज: 21 महीने में दूसरी बार नीतीश कुमा लेंगे सीएम की शपथ, डिप्टी सीएम बनेंगे तेजस्वी

0 414

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, PATNA

बिहार में BJP और JDU का गठबंधन टूट चुका है। नीतीश कुमार बुधवार दोपहर 2 बजे एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 21 महीने में यह दूसरा मौका है जब वह सीएम पद की शपथ लेंगे। 17 साल में यह आठवीं बार सीएम बनेंगे, जो बिहार के इतिहास में रिकॉर्ड होगा। नीतीश के साथ राजद नेता और लालू के छोटे बेटे उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।

इधर, एनडीए गठबंधन तोड़ने के खिलाफ बुधवार सुबह 10 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे। 12 अगस्त को जिला मुख्यालय और 13 अगस्त को प्रखंड मुख्यालयों पर भी धरना देंगे।

- Advertisement -

Cm Nitish Kumar Rjd Leader Tejashwi Yadav Meeting Resolution Passed Against  Nrc In Assembly - नीतीश-तेजस्वी की बंद कमरे में मुलाकात, बिहार में नए  सियासी समीकरण के संकेत - Amar Ujala Hindi

मंगलवार शाम को नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को 7 पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी थी। नीतीश के साथ तेजस्वी यादव भी राजभवन में मौजूद थे। सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद नीतीश और तेजस्वी ने राजभवन में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इस दौरान तेजस्वी भाजपा पर खूब बरसे। तेजस्वी ने कहा था- भाजपा का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है, इतिहास बताता है कि भाजपा उन दलों को खत्म कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है। हमने देखा कि पंजाब और महाराष्ट्र में क्या हुआ।

पहली बार में 160 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी दी थी
CM नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम 4 बजे राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा था। उस समय नीतीश ने 160 विधायकों के समर्थन की बात कहते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद वे राबड़ी देवी के आवास पहुंचे, जहां उन्हें महागठबंधन का नेता चुना गया। यहां जीतन राम मांझी की पार्टी HAM भी नीतीश के साथ आ गई। उसके पास 4 विधायक हैं। इसके बाद नीतीश और तेजस्वी एक बार फिर राज्यपाल से मिले।

nitish kumar resign, Nitish Kumar Resign : 'हमने NDA छोड़ दिया', नीतीश ने  राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कहा- RJD संग बनाएंगे सरकार - nitish kumar  resigned met governor phagu chauhan says weभाजपा-जदयू का 21 महीने पुराना गठबंधन टूटा
नीतीश के इस कदम के बाद भाजपा और जदयू का 2020 में बना गठबंधन टूट गया है। इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश ने राजभवन में कहा था कि पार्टी के विधायकों और सांसदों ने एक स्वर में NDA से गठबंधन तोड़ने की बात कही है।

सियासी उठापटक से जुड़े अहम अपडेट्स…

  • नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से टेलिफोन पर बात की। सोमवार को भी नीतीश ने सोनिया से बात की थी।
  • जब नीतीश राजभवन से सीधे राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे, तो तेजस्वी यादव उन्हें रिसीव करने बाहर तक आए। राबड़ी के घर राजद, कांग्रेस और माले के विधायक मौजूद थे।
  • पटना में भाजपा ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इसमें भाजपा कोटे से मंत्री रहे नेताओं समेत संगठन के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। पार्टी हाईकमान भी इनसे चर्चा कर सकता है।
  • RJD विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने 115 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी नीतीश कुमार को सौंपी है। इसमें नीतीश की अगुआई में सरकार बनाने की बात कही गई है।
  • सूत्रों के मुताबिक नई सरकार के गठन से पहले तेजस्वी ने गृह मंत्रालय मांगा है, जो अब तक नीतीश के पास था। पिछली सरकार में तेजस्वी यादव के पास पथ निर्माण विभाग था।

Report By :- PUJA SINHA / NEHA PANDEY, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, PATNA

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309