Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नगड़ी में माहौल तनावपूर्ण ! खेत में भारी संख्या में उतरी पुलिस…… ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा… छोड़े गए आंसू गैस के गोले

0 277

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रामकुमार पाहन और गंगोत्री कुजूर भी अरेस्ट

रांची के रिम्स 2 के विरोध प्रदर्शन के मद्दे नज़र सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं. कांके रोड से लेकर नगड़ी तक भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं. डीएसपी इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात दिख रहे हैं. पत्रकारों को लॉ यूनिवर्सिटी के पास रोका गया हैं. कांके रिंग रोड के पास भी बैरिकेडिंग की गई हैं. भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई हैं. सभी वाहनों को आंदोलन स्थल जाने से रोका जा रहा हैं. रांची के नगड़ी में एसडीएम, ADM लॉ एंड ऑडर, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद है. पुलिस की कड़ी व्यस्था की वजह से अब कोई भी ग्रामीण नगड़ी पहुंचे नहीं पा रहे हैं. ग्रामीणों के खेत के नजदीक पहुंचने की वजह से सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. खेत पर भारी संख्या में पुलिस घुस गई हैं. रामकुमार पाहन और गंगोत्री कुजूर भी अरेस्ट कर लिया गया हैं. ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा और साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं.

- Advertisement -

नियमों का नहीं हुआ पालन

Jharkhand: रांची में अस्पताल के लिए जमीन अलॉट, पूर्व CM चंपई सोरेन क्यों चलाएंगे हल?रांची के नगड़ी मौजा के किसानों के विरोध को समर्थन देते हुए , पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि रिम्स-2 के लिए चिन्हित जमीन के अधिग्रहण में 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून, सीएनटी एक्ट और ग्राम सभा के नियमों का पालन नहीं हुआ है. इस आंदोलन में आज हजारों ग्रामीणों के जुटने की संभावना है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. 24 अगस्त रविवार को रिम्स-2 की प्रस्तावित जमीन पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के की तरफ से हल चलाकर धान रोपकर विरोध करने की घोषणा की गई है.

कांके अंचल अंतर्गत मौजा नगड़ी में प्रस्तावित रिस्स2 के सीमांकन एवं फेंसिंग कार्य पूर्ण हो चुका है. इस दौरान यह देखा गया कि उक्त स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है तथा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फेंसिंग के अंदर प्रवेश का प्रयास एवं विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका बनी हुई है.

Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309