Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

धुर्वा डैम पर मौत से खेल रही हैं लड़कियां ! रील्स बनाने के नशे में मौत को दी दावत

0 344

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रील्स  बनाने का खतरनाक चलन युवाओं को जान जोखिम में डालने पर मजबूर कर रहा है। लाइक्स और फॉलोअर्स की चाहत में युवा सड़क ट्रेन और पुलों पर स्टंट कर रहे हैं जिससे हादसे हो रहे हैं। हाल ही में कई युवाओं की जान जा चुकी है। पुलिस और मनोवैज्ञानिकों ने युवाओं और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है।

इंटरनेट मीडिया पर लाइक और कमेंट की होड़ युवाओं को खतरनाक राह पर धकेल रही है। खासकर फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और इंटरनेट के अन्य प्लेटफॉर्म पर बनने वाले रील्स में स्टंट करना एक खतरनाक ट्रेंड बन चुका है। लाइक्स और फॉलोअर्स की चाहत में कई युवा अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क, ट्रेन, पुल और ऊंची इमारतों पर खतरनाक करतब दिखा रहे हैं। खतरनाक स्टंट के कारण युवाओं की जान भी जा रही है। हाल ही में जिले के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां रील्स बनाने के दौरान हादसे में युवाओं की मौत हो गई। मनोरंजन के नाम पर हो रही यह लापरवाही न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बनती जा रही है। कई बार स्टंट करते समय आसपास के लोग भी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

- Advertisement -

डैम

रील के नशे में जिंदगी दांव पर लगा रही लड़कियां

आज के दौर में सोशल मीडिया पर ‘लाइक और शेयर’ पाने की चाहत में लोग अपनी जिंदगी को भी दांव पर लगाने से नहीं हिचक नहीं रहे हैं. आप अपने मोबाइल स्क्रीन पर कुछ तस्वीरों को देख रहें होगे. जहां दो युवती डैम के फाटक के बीचों- बीच रील शूट करती नजर आ रही है. ये नजारा कहीं और का नहीं बल्कि राजधानी रांची के धुर्वा डैम का है.

यहां डैम का एक फाटक खोल दिया गया है. जहां घुमने आयी दो लड़कियां डैम के एक फाटक से बह रही पानी के बिल्कुल किनारे खड़ी होकर जान जोखिम में डालकर रील शूट कर रही है. यह सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि लापरवाही और जागरूकता की कमी का एक बड़ा उदाहरण है.

धुर्वा डैम पर खतरे का खेल: ओवरफ्लो पानी के बीच महिलाएं बना रहीं रील, सुरक्षा से कर रहीं खिलवाड़ | THENEWSPOST.in - Jharkhand Newsमालूम हो कि पिछले कुछ सालों में ऐसे कई हादसे हुए हैं, जिनमें रील्स बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं. धुर्वा डैम का यह नजारा एक बार फिर दिखाता है कि कुछ लोग चंद लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगाने से भी नहीं हिचकते हैं. प्रशासन को इस मामले में और सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. हालांकि स्थानीय प्रशासन ने पहले ही डैम क्षेत्र को खतरनाक घोषित कर लोगों से दूर रहने की अपील की है.लेकिन इसके बावजूद लोग वहां पहुंच रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.

विशेषज्ञों की चेतावनी

पानी विशेषज्ञ बताते हैं कि डैम से निकलने वाला पानी बेहद फिसलन भरा और तेज बहाव वाला होता है। सिर्फ एक चूक जानलेवा साबित हो सकती है। किनारे खड़े लोग अचानक फिसलकर गहराई में जा सकते हैं, जहां से बाहर निकलना लगभग नामुमकिन है।

रांची में धुर्वा डैम बना पिकनिक स्पॉट, 17 साल बाद खुला फाटक

प्रशासन की चिंता और सख्ती

जिला प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि वे डैम के पास भीड़ न लगाएं। प्रशासन ने साफ कहा है –

  • खतरे की जगह पर सेल्फी और फोटोशूट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
  • लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखनी होगी।
  • भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

मौत से खेलने का जुनून

डैम किनारे खड़े लोगों की यह लापरवाही सवाल खड़े करती है। क्या सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए जान जोखिम में डालना सही है? ध्रुव डैम इस वक्त सिर्फ पानी का नहीं, बल्कि लापरवाही का भी उफान देख रहा है।

Report By :- NIDHI GUPTA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309